उपवा के कार्यों को बेहतर तरीके से करने में अल्मोड़ा प्रदेश में अव्वल

राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में हुए कार्यक्रम में उपवा के कार्यों को बेहतर तरीके से करने के लिए प्रदेश में अल्मोड़ा को पहला पुरस्कार दिया गया। उपवा की जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट को राज्यपाल गुरमीत सिंह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता ट्राफी सौंपी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 07:46 PM (IST)
उपवा के कार्यों को बेहतर तरीके से करने में अल्मोड़ा प्रदेश में अव्वल
उपवा की जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : राज्य स्थापना दिवस अल्मोड़ा पुलिस के लिए गौरवशाली पल लेकर आया। पुलिस परिवारों को एक बैनर के नीचे लाने तथा आपसी समन्वय व सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्तराखंड पुलिस वेलफेयर वाइफ्स एसोसिएशन (उपवा) की जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में हुए कार्यक्रम में उपवा के कार्यों को बेहतर तरीके से करने के लिए प्रदेश में अल्मोड़ा को पहला पुरस्कार दिया गया। उपवा की जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट को राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता ट्राफी सौंपी। जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मियों के परिवारों के कल्याण, मनोरंजन, कौशलविकास के लिए विभिन्न गतिविधियां तथा प्रतियोगिताएं कराई। पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर  बनाने के लिए रचनात्मक कार्य किए। संस्कृति, लोक कला को भी आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे। उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, हेमा ऐठानी आदि को भी इसकी सफलता का श्रेय दिया। इस अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार, डा. अलकनंदा अशोक आदि मौजूद थे।

स्याल्दे में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

अल्मोड़ा : क्षेत्र में  ब्लाक  स्तरीय  खेल महाकुंभ का रंगारंग आगाज हो गया है। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं ने अपना दम-खम दिखाया। छियाणी  खेल मैदान  में  ब्लाक  स्तरीय खेल महाकुंभ का  शुभारंभ  विधायक  प्रतिनिधि  हरी राम व विशिष्ट अतिथि हृदयेश मेहरा ने दीप जलाकर किया। अटल उत्कृष्ट राजकीय  इंटर कालेज व राजकीय कन्या इंटर कालेज की बालिकाओं ने स्वागत गीत व  देश भक्ति के गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई।

अंडर-14 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राजकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसमोली के रोशन गुसाईं  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय  स्थान पर  विवेकानंद स्कूल देघाट के दीपांशु पपनोई व तीसरे स्थान पर महरगांव भरसोली के योगेश सिंह रहे। अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है। बस अवसर नही मिलने से वह आगे नही बढ़ पाते है। खेल महाकुंभ एक बेहतर मंच है। इस तरह के आयोजनों से यहां की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने हरसंभव सहयोग की बात कही। यहां विजेताओं को जिले व प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर आयोजक बीडीओ राजेन्द्र अधिकारी,  संयोजक प्रधानाचार्य महेन्द्र पाल, गौरी शंकर आर्य, प्रधान राधे बंगारी, मनोज नेगी, दीप जोशी, इन्दु देवी, दर्शन जोशी, जसवंत सिंह, राधे रमण, बलवंत सिंह बिष्ट, देव सिंह, कुंदन लाल प्रेम गिरी, दिनेश रावत, यशपाल सिंह, शंकर सिंह आदि खेलप्रेमी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी