हाईवे पर एक घंटा थमी रही रफ्तार, बाजार क्षेत्र में लगी वाहनों की लंबी कतार

अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर निर्माणाधीन पुल के समीप विशालकाय पेड़ को धराशाही किए जाने के बाद हाईवे पर यातायात ठप हो गया। करीब घंटे भर तक जिंदगी की रफ्तार थमी रही। चौकी पुलिस खैरना के जवानों ने बमुश्किल यातायात सुचारु कराया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 01:24 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 01:24 PM (IST)
हाईवे पर एक घंटा थमी रही रफ्तार, बाजार क्षेत्र में लगी वाहनों की लंबी कतार
बाजार क्षेत्र में लगी वाहनों की लंबी कतार।

गरमपानी, जेएनएन: अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर निर्माणाधीन पुल के समीप विशालकाय पेड़ को धराशाही किए जाने के बाद हाईवे पर यातायात ठप हो गया। करीब घंटे भर तक जिंदगी की रफ्तार थमी रही। चौकी पुलिस खैरना के जवानों ने बमुश्किल यातायात सुचारु कराया।

खैरना के समीप अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर  130 वर्ष पुराने ऐतिहासिक पुल के विकल्प के तौर पर कोसी नदी पर नई पुल बनाई जा रही है। शनिवार को निर्माणाधीन स्थल पर पॉपुलर का विशालकाय पेड़ धराशाई कर दिया गया जिसका एक हिस्सा हाईवे पर आ गिरा। देखते ही देखते हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई। बाजार क्षेत्र में दोनों और कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी फजीहत का सामना करना पड़ा। कई बरात के वाहन तक जाम में फंस गए। करीब एक घंटे तक बाजार में आवाजाही बिल्कुल ठप हो गई। रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे तथा अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भी वाहनों की कतार लग गई। सूचना चौकी पुलिस खैरना को भिजवाई गई। चौकी पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंच बमुश्किल यातायात सुचारु करवाया। तब जाकर यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। कई वाहन चालकों ने हाईवे पर आड़े तिरछे वाहन लगा दिए जिस पर चौकी पुलिस के जवानों ने वाहन चालकों को कड़ी फटकार लगाई।

chat bot
आपका साथी