ऊधमसिंह नगर में बच्चा पैदा करने का झांसा देकर कथित महंत ने ठगे 15 लाख, दुष्कर्म व धोखाधड़ी में गिरफ्तार
पूजा-पाठ के नाम पर दुुुर्गा मंदिर के महंत ने पत्नी के साथ मिलकर 15.50 लाख हड़प लिए। साथ ही उससे जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : महिला को बच्चे पैदा करने के लिए पूजा-पाठ के नाम पर दुुुर्गा मंदिर के महंत ने पत्नी के साथ मिलकर 15.50 लाख हड़प लिए। साथ ही उससे जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला करीब पांच साल पहले दुर्गा मंदिर, रम्पुरा निवासी महंत रामभक्त पुत्र अशरफी लाल के संपर्क में आई। महिला की कोई संतान नहीं थी। इस पर महंत ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पीडि़ता महिला को पूजा-पाठ के माध्यम से बच्चा पैदा करने का झांसा दिया। महंत पर भरोसा कर पीडि़ता ने पूजा कराने के लिए अलग-अलग समय पर कई सालों तक 15.50 लाख रुपये दिए।
आरोप है कि इस दौरान महंत ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। बाद में महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उसने कोर्ट के माध्यम से आरोपित के खिलाफ मार्च माह में केस दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विनोद फत्र्याल ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपित महंत रामभक्त को उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें