उत्तराखंड व हिमाचल में मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हरीश रावत : अजय भट्ट

भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड आने पर पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा नड्डा उत्तराखंड में बनाए अड्डा संबंधी दिए गए बयान पर केंद्रीय रक्षा राच्य मंत्री अजय भट्ट ने पलटवार किया है। भट्ट ने कहा कि कांगे्रस के पास कोई बड़ा नेता नहीं है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 09:07 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 09:07 PM (IST)
उत्तराखंड व हिमाचल में मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हरीश रावत : अजय भट्ट
उत्तराखंड व हिमाचल में मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हरीश रावत : अजय भट्ट

संवाद सूत्र, रामनगर : भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड आने पर पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा नड्डा उत्तराखंड में बनाए अड्डा संबंधी दिए गए बयान पर केंद्रीय रक्षा राच्य मंत्री अजय भट्ट ने पलटवार किया है। भट्ट ने कहा कि कांगे्रस के पास कोई बड़ा नेता नहीं है। जिस वजह से उनके नेता कहीं नहीं जा पा रहे हैं। भाजपा के पास डबल नेतृत्व है। इसलिए भाजपा के नेता हर जगह जा रहे हैं। भट्ट ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं अगले सीएम भी होंगे। रानीखेत से अपने परिवार के लोगों के लिए टिकट मांगने की बात से भी उन्होंने इंकार किया।

डिग्री कालेज के मैदान में पत्रकारों से वार्ता के दौरान भट्ट ने हरीश रावत द्वारा हिमाचल में चार सीट हारने पर चाटा लगने के सवाल पर कहा कि कांगे्रस को हर जगह चांटे लग रहे हैं। लोकसभा में वे अपना नेता प्रतिपक्ष तक नहीं बना पाए हैं। उत्तराखंड, हिमाचल में पूर्व सीएम रावत मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। वह मुंगेरी लाल के सपने ही रहेंगे। कहा हरीश रावत के बयान को भाजपा गंभीरता से नहीं लेती है। कांगे्रस ने अपने कार्यकाल में खुद सौ दिन में महंगाई घटाने का वायदा किया था। उसके विपरीत हर चीज के दाम बढ़े।

chat bot
आपका साथी