अजय भट्ट ने किया हरदा पर पलटवार

भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड आने पर पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने पलटवार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 09:35 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 09:35 PM (IST)
अजय भट्ट ने किया हरदा पर पलटवार
अजय भट्ट ने किया हरदा पर पलटवार

संस, रामनगर : भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड आने पर पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा नड्डा उत्तराखंड में बनाए अड्डा संबंधी दिए गए बयान पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पलटवार किया है। भट्ट ने कहा कि काग्रेस के पास कोई बड़ा नेता नहीं है। जिस वजह से उनके नेता कहीं नहीं जा पा रहे है। भाजपा के पास डबल नेतृत्व है। इसलिए भाजपा के नेता हर जगह जा रहे है। भट्ट ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं अगले सीएम भी होंगे। रानीखेत से अपने परिवार के लोगों के लिए टिकट मागने की बात से भी उन्होंने इंकार किया।

डिग्री कालेज के मैदान में पत्रकारों से वार्ता के दौरान भट्ट ने हरीश रावत द्वारा हिमाचल में चार सीट हारने पर चाटा लगने के सवाल पर कहा कि काग्रेस को हर जगह चांटे लग रहे है। लोकसभा में वे अपना नेता प्रतिपक्ष तक नहीं बना पाए है। उत्तराखंड, हिमाचल में पूर्व सीएम रावत मुंगेरी लाल के सपने देख रहे है। वह मुंगेरी लाल के सपने ही रहेगे। कहा हरीश रावत के बयान को भाजपा गंभीरता से नहीं लेती है। काग्रेस ने अपने कार्यकाल में खुद सौ दिन में महगाई घटाने का वायदा किया था। उसके विपरीत हर चीज के दाम बढ़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमजोर होने से परेशान है। इसलिए कांग्रेस के नेता फालतू बयानबाजी कर रहे हैं। जिन पर भाजपा नेता ध्यान ही नही देते। कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर देखकर कांग्रेस नेता घबराए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी