वीकेंड के बाद जनमाष्टमी की छुट्टी के चलते नैनीताल में छाई रौनक, पटरी पर लौटा पर्यटन कारोबार

रविवार को शहर में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ रही। वहीं सोमवार को भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण पर्यटकों की संख्या कम नहीं हुई। भारी संख्या में शहर पहुंचे पर्यटकों ने किलबरी हिमालय दर्शन चिड़ियाघर बारापत्थर समेत अन्य पर्यटन स्थलों में जमकर सैरसपाटा किया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 11:36 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 11:36 PM (IST)
वीकेंड के बाद जनमाष्टमी की छुट्टी के चलते नैनीताल में छाई रौनक, पटरी पर लौटा पर्यटन कारोबार
रविवार से एक बार फिर पर्यटन पुरानी लय में दिखने को मिल रहा है।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। बीते दो सप्ताह से मंद रहा शहर का पर्यटन कारोबार दो दिन के वीकेंड पर एक बार फिर से चल पड़ा है। रविवार और जन्माष्टमी की छुट्टी होने के चलते भारी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचे हुए हैं। सैलानियों के पहुंचे होने से पर्यटन कारोबारी भी खासे उत्साहित हैं। मगर भीड़ बढ़ने के साथ ही एक बार फिर लोग कोविड संक्रमण को लेकर लापरवाह नजर आने लगे है। 

शहर में शनिवार शाम से ही पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। रविवार को शहर में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ रही। वहीं सोमवार को भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण पर्यटकों की संख्या कम नहीं हुई। भारी संख्या में शहर पहुंचे पर्यटकों ने किलबरी, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, बारापत्थर समेत अन्य पर्यटन स्थलों में जमकर सैरसपाटा किया। इधर मल्लीताल पंत पार्क समेत बड़ा बाजार क्षेत्र में खरीदारी के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। पर्यटकों ने कोहरे के बीच नैनी झील में जमकर नौकायन का आनंद उठाया। कारोबारियों का कहना है कि बीते दो सप्ताह से पर्यटन कारोबार कुछ मंद था। वीकेंड पर भी सीमित संख्या में ही पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे थे। मगर रविवार से एक बार फिर पर्यटन पुरानी लय में दिखने को मिल रहा है। जिससे अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

कोविड गाइडलाइन  की होने लगी अनदेखी

शहर में है पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मगर बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कोविड गाइडलाइन का अनुपालन होता नहीं दिख रहा। कई लोग बिना मास्क पहने ही बाजार क्षेत्रों में आवाजाही कर रहे हैं। वही अनुपालन करवाने वाले पुलिस कर्मचारी भी नदारद हैं। ऐसे में बीते कुछ समय से मंद पड़ी कोरोना की लहर एक बार फिर प्रभावी हो सकती है।

chat bot
आपका साथी