बार्डर पर आवाजाही शुरू होने के बाद नेपाली कैसिनो में जाने वालों पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर

दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में भी प्रमुखता से उठा। भारतीय अधिकारियों ने कैसिनो जाने वालों पर पैनी नजर रखने की बात कही। इस बीच नेपाली अधिकारियों ने आशंका जताई कि कैसिनो के बहाने भारतीय गैर कानूनी कार्यों में भी संलिप्त हो सकते हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:08 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:33 PM (IST)
बार्डर पर आवाजाही शुरू होने के बाद नेपाली कैसिनो में जाने वालों पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर
बार्डर पर इस तरह के लोगों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार की जा रही है।

टनकपुर, दीपक सिंह धामी। नेपाल सीमा से आवाजाही शुरू होने के बाद भारत से एक बार फिर शौकीन कैसिनो का रुख करने लगे हैं। यह मामला शुक्रवार को बनबसा में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में भी प्रमुखता से उठा। भारतीय अधिकारियों ने कैसिनो जाने वालों पर पैनी नजर रखने की बात कही। इस बीच नेपाली अधिकारियों ने आशंका जताई कि कैसिनो के बहाने भारतीय गैर कानूनी कार्यों में भी संलिप्त हो सकते हैं। 

 इसपर भारतीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि बार्डर पर इस तरह के लोगों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। नेपाल प्रशासन को यह सूची दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि नेपाल के जिला कंचनपुर में पूर्व से ही महेन्द्रनगर में एक कैसिनो संचालित हो रहा था। मुनाफे को देखते हुए इसी जिले में गढ्ढा चौकी के पास एक अन्य कैसिनो दो वर्ष पूर्व खोला गया।

पिछले वर्ष लॉकडाउन के कारण सीमा सील होने पर नेपाल में संचालित हो रहे दोनों कैसिनो भी बंद हो गए थे। अब सीमा से आवाजाही होने से कैसिनो संचालित होने लगे हैं। इससे एक बार फिर से भारतीय लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी