हज कोटा बढ़ने के बाद वेटिंग लिस्ट वालों को राहत, अब तक 1546 यात्रियों का हो चुका चयन

उत्तराखंड में हज का कोटा बढऩे के बाद अब वेटिंग वाले मुस्लिम भी यात्रा पर जा सकेंगे।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 01:40 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 01:40 PM (IST)
हज कोटा बढ़ने के बाद वेटिंग लिस्ट वालों को राहत, अब तक 1546 यात्रियों का हो चुका चयन
हज कोटा बढ़ने के बाद वेटिंग लिस्ट वालों को राहत, अब तक 1546 यात्रियों का हो चुका चयन

हल्द्वानी, जेएनएन : उत्तराखंड में हज का कोटा बढऩे के बाद अब वेटिंग वाले मुस्लिम भी यात्रा पर जा सकेंगे। कोटा बढऩे से देश के हज आवेदकों की वेटिंग सूची में क्रम संख्या 37 से 316 तक के आवेदकों का चयन भी हज यात्रा के लिए होगा। अब हज कमेटी ऑफ इंडिया के एसबीआइ या फिर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुंबई के खाते में 2,01,000 (दो लाख एक हजार) प्रति आवेदक की दर से जमा करवाने हैं। जुलाई 2019 में हज यात्रा आरंभ होनी है। उत्तराखंड के लिए आवंटित 1332 सीटों के लिए इस बार तकरीबन 3000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। प्रदेश का कोटा बढऩे के बाद अब जिलों की लिस्ट में उन यात्रियों का भी नंबर आ सकेगा, जो वेटिंग में चल रहे थे। राज्य हज कमेटी ने वेटिंग की क्रम संख्या जारी कर दी है। वेटिंग में 316 तक के यात्रियों को अपना मेडिकल सर्टिफिकेट, पांच पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मूल पासपोर्ट दो मई 2019 तक हज हाउस पिरान कलियर रुड़की में जमा करवाना अनिवार्य है। मुस्लिम अकीदतमंदों की सबसे पवित्र मानी जाने वाली धार्मिक यात्रा के लिए उत्तराखंड से अब तक 1546 यात्रियों का चयन हो चुका है।

वर्ष = चयनित हाजियों की संख्या

2012=1086

2013=1078

2014=821

2015=771

2016=856

2017=1075

2018=1293

2019=1546

पहली बार सबसे ज्यादा यात्री जाएंगे

पिछले आठ सालों में यह पहली बार है जब सबसे ज्यादा हज यात्रियों को हज पर जाने का मौका मिलेगा। वर्ष 2018 में कुल 1293 यात्री ही हज पर जा सके थे। फिलहाल अब तक 1546 यात्रियों का चयन हो चुका है। इसके बाद वेटिंग वाले यात्री भी आवेदन करते हैं तो यात्रियों की संख्या बढ़कर 1862 तक पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें : नैनीताल जिले की आठ तहसीलों में आय प्रमाण पत्र के तकरीबन 1200 से ज्यादा आवेदन लंबित

chat bot
आपका साथी