अधिवक्ता लखचौरा अल्मोड़ा बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष महेश परिहार को पांच मतों से हराया

अधिवक्ता शेखर लखचौरा अध्यक्ष चुन लिए गए। कांटे की टक्कर में उन्होंने अधिवक्ता महेश सिंह परिहार को मात्र पांच मतों से हराया। महेश को 114 व शेखर को 119 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर कुंदन सिंह लटवाल महिला उपाध्यक्ष सुनीता पांडे सचिव भुवन पांडे व कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार चुने गए।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:04 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:10 AM (IST)
अधिवक्ता लखचौरा अल्मोड़ा बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष महेश परिहार को पांच मतों से हराया
उपसचिव समेत छह पदाधिकारी व पांच कार्यकारिणी सदस्य पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुके थे।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता शेखर लखचौरा अध्यक्ष चुन लिए गए। कांटे की टक्कर में उन्होंने अधिवक्ता महेश सिंह परिहार को मात्र पांच मतों से हराया। महेश को 114 व शेखर को 119 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर कुंदन सिंह लटवाल, महिला उपाध्यक्ष सुनीता पांडे, सचिव भुवन पांडे व कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार चुने गए। उपसचिव समेत छह पदाधिकारी व पांच कार्यकारिणी सदस्य पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुके थे। बार चुनाव परिणाम को लेकर अधिवक्ताओं में हर्ष है।

1920 में गठित अल्मोड़ा जिला बार एसोसिएशन के 14वीं निर्वाचन प्रक्रिया शुक्रवार शाम शांतिपूर्वक निपट गई। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। शाम साढ़े तीन बजे से मतगणना फिर सात बजे तक सभी पदों के परिणाम घोषित किए गए। 239 अधिवक्ता मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अध्यक्ष पद पर छह मत अवैध पाए गए। अधिवक्ता शेखर लखचौरा अध्यक्ष चुन लिए गए।

उपाध्यक्ष के लिए कुंदन लटवाल को 131 व कविंद्र पंत को 99 मत मिले। महिला उपाध्यक्ष पद पर सुनीता पांडे को 163 व कामिनी कश्यप को 70 मत मिले। सचिव पद पर भुवन पांडे को 143 व हिमांशु मेहता को 92 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए कमलेश कुमार को 148 व रोहित बिष्टï को 86 मतों से संतोष करना पड़ा। अध्यक्ष समेत पांच पदों पर 29 मत अवैध पाए गए। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष अधिवक्ता केवल सती, सदस्य चंद्रशेखर कपकोटी, कृष्णा सिंह बिष्ट आदि की निगरानी में हुए। देर शाम नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत कर माल्यार्पण किया। 

ये निर्विरोध पदाधिकारी 

= उपसचिव : अधिवक्ता भगवत सिंह मेर 

= कोषाध्यक्ष : अधिवक्ता रोहित बिष्ट व कमलेश कुमार 

= सहकोषाध्यक्ष : अधिवक्ता इम्तिखाब आलम कुरैशी

= पुस्तकालय अध्यक्ष : अधिवक्ता भोलाशंकर जोशी 

= सहपुस्तकालय अध्यक्ष: अधिवक्ता डा. राजा हृदेयश अंडोला 

= संप्रेक्षेक: अधिवक्ता मुरलीमनोहर भट्ट 

कार्यकारिणी सदस्य : अधिवक्ता त्रिभुवन पांडे, नारायण सिंह जीना, हरीश चंद्र लोहनी, सुरेंद्र अग्निहोत्री व वैभव पांडे। 

chat bot
आपका साथी