बारिश के दौरान एनएच में फंसी सवारियोंं के लिए प्रशासन ने की निशुल्क भोजन की व्यवस्था

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने लोगों ने अति आवश्यक कार्य नहीं होने पर घरों से बाहर नहीं निलकने और यात्रा टालने की अपील की थी। इस अपील के बाद और रात को भारी बारिश के उपरांत भी लोग सफर के लिए निकले।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:12 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:12 PM (IST)
बारिश के दौरान एनएच में फंसी सवारियोंं के लिए प्रशासन ने की निशुल्क भोजन की व्यवस्था
जिलाधिकारी ने बंद मार्ग का निरीक्षण करते हुए एनएच को जल्द मार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ :  राष्ट्रीय राजमार्ग में तीन स्थानों पर मलबा आने से मार्ग बंद होने के कारण फंसे यात्रियों के लिए जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने निशुल्क भोजन की व्यवस्था की है। राजस्व टीम को भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने एनएच में गुरना के पास बंद मार्ग का निरीक्षण करते हुए एनएच को जल्द मार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार से मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने लोगों ने अति आवश्यक कार्य नहीं होने पर घरों से बाहर नहीं निलकने और यात्रा टालने की अपील की थी। इस अपील के बाद और रात को भारी बारिश के उपरांत भी लोग सफर के लिए निकले। जिला मुख्यालय से तीस किमी दूर जिले की सीमा घाट तक मार्ग बंद होने से सैकड़ों की संख्या में यात्री फंसे हैं। पिथौरागढ़ से लगभग 16 किमी दूर गुरना के पास पहाड़ी दरक कर मार्ग पर आ चुकी है। मलबे के साथ पेड भी गिरे हैं। दिल्ली बैंड के पास रात से ही मार्ग बंद हो चुका है। गुरना और दिल्ली बैंड के बीच भारी संख्या में वाहन फंसे हैं। घाट से अल्मोड़ा मार्ग पर पनार के बीच मार्ग बंद होने भी वाहन फंस गए हैं। मार्ग पर फंसे यात्रियों की स्थिति बेहद खराब है। लगातार बारिश से वाहनों से बाहर निकलना तक मुश्किल  हो चुका है। वाहनों को चालकों ने सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया है।  सवारियों के सम्मुख भोजन की समस्या पैदा हो गई है।

नगर की  सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल 

भारी बारिश से नगर की सड़कों पर चलना मुश्किल हो चुका है। एक तरफ जहां बारिश के चलते लोग घरों पर दुबके हैं वहीं दूसरी तरफ कार मालिक मौसम का लुफ्त उठाने मार्र्गों पर तेज गति से वाहन चलाते गुजर रहे हैं। अंधाधुंध गति से चल रहे इन वाहनों के टायरों से उछलने वाले पानी से राह चलते लोग तरबतर हो रहे हैं। मनचलों की इस हरकत से परेशान जनता को देखने के लिए प्रतिदिन चालान करने वाली पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है।

chat bot
आपका साथी