लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर अवैध वसूली मामले में अपर मुख्य अधिकारी ने बैठाई जांच

खैरना व छड़ा बाजार से लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर अवैध वसूली के मामले में जिला पंचायत एक्शन मोड पर आ गया है। वसूली करने वाले दोनों कार्मिकों को फील्ड से हटाकर कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 12:05 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 12:05 PM (IST)
लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर अवैध वसूली मामले में अपर मुख्य अधिकारी ने बैठाई जांच
लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर अवैध वसूली मामले में अपर मुख्य अधिकारी ने बैठाई जांच

गरमपानी, संवाद सहयोगी : खैरना व छड़ा बाजार से लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर अवैध वसूली के मामले में जिला पंचायत एक्शन मोड पर आ गया है। वसूली करने वाले दोनों कार्मिकों को फील्ड से हटाकर कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। अपर मुख्य अधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने बाजार में पहुंच व्यापारियों से मामले में जानकारी जुटाई।

बीते रविवार शाम बाजार क्षेत्र में पहुंचे जिला पंचायत के कार्मिकों के रसीद से दोगचनी राशि वसूलने पर हंगामा खड़ा हो गया था। व्यापारियों ने लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर की जा रही वसूली को गलत करार दिया साथ ही दोगुनी राशि वसूलने पर विरोध जताया। छडा़ बाजार के व्यापारियों ने बकायदा बैठक कर मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं  जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पीएस बिष्ट ने मामले का संज्ञान ले तत्काल मामले में जांच टीम गठित कर दी। कर अधिकारी रिचा जोशी के नेतृत्व में पांच सदस्ययी टीम जांच को खैरना तथा छडा़ बाजार पहुंची। व्यापारियों से जानकारी जुटाई  गई। 

कर अधिकारी रिचा जोशी के अनुसार फिलहाल दोनों कार्मिकों को फील्ड से हटाकर कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। जिला पंचायत कार्यालय से पहुंचे अधिकारियों को व्यापारियों ने क्षेत्र की समस्याएं भी बताई। क्षेत्र में बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर भी रोष जताया। कहा कि कर देने के बावजूद व्यवस्था दुरुस्त नहीं है जिस पर कर अधिकारी रिचा जोशी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान चंद्रपाल सिंह, दीपक उपाध्याय, देवेंद्र बिष्ट, गर्वित तिवारी, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी