रुद्रपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपित ग‍िरफ्तार, पाक्‍सो में केस दर्ज

मासूम बच्ची से रुद्रपुर में दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपित के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:03 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:03 PM (IST)
रुद्रपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपित ग‍िरफ्तार, पाक्‍सो में केस दर्ज
रुद्रपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपित ग‍िरफ्तार, पाक्‍सो में केस दर्ज

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : मासूम बच्ची से रुद्रपुर में दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपित के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

शनिवार को शहर निवासी एक व्यक्ति काम पर गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी और तीन साल की मासूम बच्ची ही थे। शाम को बच्ची को घर में अकेला छोड़कर उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी बीच मकान स्वामी का 16 साल का पुत्र वहां पहुंच गया और मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब बच्ची की मां पहुंची तो पुत्री के साथ हो रहे हैवानियत को देख उसने शोर मचा दिया था।

शोर होने पर आरोपित फरार हो गया था। इस पर स्वजनों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, साथ ही स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित मकान स्वामी के पुत्र के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी