प‍िथौरागढ़ में कोविड-19 ड्यूटी के दौरान हैड कांस्टेबल का आकस्मिक निधन

पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल का कोविड 19 की ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। मृतक जवान के निधन पर पुलिस अधीक्षक सहित जवानों ने शोक जताया है। हैड कांस्टेबल भुवन लाल 50 वर्ष निवासी ग्राम भगाना पोस्ट धामीसौन जिला चम्पावत का रहने वाला था।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:43 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:43 PM (IST)
प‍िथौरागढ़ में कोविड-19 ड्यूटी के दौरान हैड कांस्टेबल का आकस्मिक निधन
हैड कांस्टेबल का कोविड 19 की ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन।

पिथौरागढ़, जेएनएन: पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल का कोविड 19 की ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। मृतक जवान के निधन पर पुलिस अधीक्षक सहित जवानों ने शोक जताया है। हैड कांस्टेबल भुवन लाल 50 वर्ष  निवासी  ग्राम भगाना, पोस्ट  धामीसौन जिला चम्पावत शनिवार को पुलिस लाइन में शुभकामना बैंकट हाल में कोविड 19 की ड्यूटी दे रहा था। इसी दौरान अचानक तबीयत खराब होने से उसका आकस्मिक निधन हो गया। जवान के निधन पर पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी, पुलिस उपाधीक्षक राजन रौतेला सहित लाइन में तैनात समस्त अधिकारियों और जवानों ने पुलिस लाइन प्रांगण में दिवंगत जवान को शोक श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मृतक जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए  शोक शस्त्र की कवायद करते हुए अंतिम सलामी दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दिवंगत पुलिस जवान ने विभिन्न ड्यूटियों के साथ-साथ कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

chat bot
आपका साथी