एबीवीपी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
रामनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सोमवार को विभाग सह संयोजक शिखर भट्ट क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत की मौजूदगी में नई कार्यकारिणाी का गठन किया गया।
संस, रामनगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सोमवार को विभाग सह संयोजक शिखर भट्ट, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश मंत्री रोहित ओझा की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया। पैठपड़ाव में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश पाडे नगर अध्यक्ष, भोपाल रौतेला नगर मंत्री, चित्रेश त्रिपाठी कालेज अध्यक्ष, रोहित रावत कालेज मंत्री, श्वेता रावत तहसील संयोजिका, गौरव कुमार, आशुतोष शर्मा, संजय चंद्रा नगर सह मंत्री, मनीष जोशी, आशीष महरा, पर्व जोशी, नगर उपाध्यक्ष, विशाल शर्मा, मेघा बिष्ट नगर मीडिया प्रभारी, गौरव तिवारी, गौरव सिंह नगर सह मीडिया प्रभारी, शुभम लोहनी, तानिया निषाद, सौरव रावत, गौरव मनराल कालेज सह मंत्री, हीरा भंडारी, विनोद ठाकुर, मानसी, रमेश सिंह कालेज उपाध्यक्ष, दीपक ठाकुर कालेज मीडिया प्रभारी व रोहित सिंह, अजय सिंह कालेज सह मीडिया प्रभारी बनाए गए। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।