स‍ितारगंज में जमीन विवाद को सुलझाने गई महिला ग्राम प्रधान के साथ गाली गलौज

दो पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद को लेकर समझाने गई महिला ग्राम प्रधान को एक पक्ष के लोगों ने गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार लहराते हुए धमकाया। इससे प्रधान के समर्थन में आए ग्रामीणों और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:43 PM (IST)
स‍ितारगंज में जमीन विवाद को सुलझाने गई महिला ग्राम प्रधान के साथ गाली गलौज
ग्रामीणों ने अलग-अलग तहरीर सौंप कर आरोपी परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

जागरण संवाददाता, शक्तिफार्म (स‍ितारगंज) : गांव के दो पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद को लेकर समझाने गई महिला ग्राम प्रधान को एक पक्ष के लोगों ने गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार लहराते हुए धमकाया। इससे प्रधान के समर्थन में आए ग्रामीणों और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। प्रधान और ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर सौंप कर हथियार दिखाने वाले पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर दूसरे पक्ष ने भी ग्रामीणों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामसभा रूदपुर के ठाकुर नगर गांव में लंबे समय से दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है विवाद को सुलझाने के लिए गांव में कई बार पंचायत बुलाई गई ।बैठक में एक पक्ष के लोग नहीं पहुंचे। तहरीर में बताया कि मंगलवार ग्राम प्रधान भारती मंडल स्वयं एक पक्ष को समझाने उसके घर गए। आरोप है कि परिवार के लोगों ने महिला ग्राम प्रधान से गाली गलौज की और हमले की नियत सेधारदार हथियार निकल लाए। जानकारी मिलने पर प्रधान के समर्थन में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इससे वहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

उधर, ट्रांज‍िट कैंप रूद्रपुर निवासी व्यक्ति का कहना था कि उसने करीब 24 वर्ष पूर्व इसी गांव के एक व्यक्ति से साढ़े पांच कैनाल जमीन खरीदी थी। जिसमे और लगातार खेती कर रहे हैं। उसने जमीन में अपना घर भी बनाया है जिसमें उसका रिश्तेदार रहता है। उसने बताया कि सोमवार शाम वह पुत्र और पुत्री के साथ ठाकुरनगर अपने घर आया था। मंगलवार को जमीन को लेकर विवादित पक्ष के लोग ग्रामीणों के साथ पहुंच कर उनके साथ मारपीट की। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। ग्राम प्रधान भारती मण्डल और ग्रामीणों ने अलग-अलग तहरीर सौंप कर आरोपी परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी