आप ने किया नैनीताल व्यापार प्रकोष्ठ का गठन, विनोद जोशी बने नगर अध्यक्ष
विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नए लोगों को सदस्यता दिलाने के साथ ही मोर्चों के गठन पर भी जोर दिया जा रहा है। विनोद जोशी को नगर अध्यक्ष का दायित्व सौपा गया है।
नैनीताल, जागरण संवाददाता : विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नए लोगों को सदस्यता दिलाने के साथ ही मोर्चों के गठन पर भी जोर दिया जा रहा है। नैनीताल नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने व्यापार प्रकोष्ठ के गठन करते हुए व्यापारी विनोद जोशी को नगर अध्यक्ष का दायित्व सौपा है।
विनोद जोशी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए योगेश बिष्ट को नगर महामंत्री, राजीव रस्तोगी को नगर उपाध्यक्ष, नितिन वर्मा को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द व्यापारी वर्ग की बैठक आयोजित कर आम व्यापारियों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जायेगा। साथ ही आम आदमी पार्टी व्यापारियों के हित में पूरी तत्परता से कार्य करेगी। शाकिर अली ने बताया कि 20 जनवरी को नैनीताल क्लब में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
व्यापार प्रकोष्ठ के गठन पर प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, वरिष्ठ नेता प्रदीप साह, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेंद्र लाल, नगर महामंत्री महेश आर्य, उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, सुनील कुमार, उमेश तिवारी, जगदीश कर्नाटक, विनोद तिवारी, गणेश कांडपाल, एमसी उपाध्याय, खुर्शीद हुसैन, मो बुराहान, देवेंद्र कुमार, मोहित राजपूत, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राहुल कुमार, संगठन मंत्री सतनाम सिंह, विनोद कुमार, किशन लाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।