Uttarakhand Assembly Election 2022 : उत्‍तराखंड में कांग्रेस के वोट बैंक पर आप की नजर

Uttarakhand Assembly Election 2022 कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले हल्द्वानी के बनभूलपुरा में आप की नजर है। मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के काबीना मंत्री इमरान हुसैन ने विशाल जनसभा की।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:13 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:13 AM (IST)
Uttarakhand Assembly Election 2022 : उत्‍तराखंड में कांग्रेस के वोट बैंक पर आप की नजर
Uttarakhand Assembly Election 2022 : उत्‍तराखंड में कांग्रेस के वोट बैंक पर आप की नजर

दीप चंद्र बेलवाल, हल्द्वानी : Uttarakhand Assembly Election 2022 : कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले हल्द्वानी के बनभूलपुरा में आप की नजर है। मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के काबीना मंत्री इमरान हुसैन ने विशाल जनसभा की। जिस क्षेत्र में आप की पहली जनसभा हुई, वहां के वोटर किसी भी चुनाव में जीत-हार के लिए अहम रहते हैं।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। कांग्रेस व भाजपा ने सभी दांव पेंच आजमाने शुरू कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी भी तीसरे विकल्प के रूप में उभरकर सामने आ रही हैं। कुमाऊं के लिहाज से अहम माने जानी हाट सीट हल्द्वानी पर सभी पार्टियों की नजरें हैं। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हल्द्वानी में रोड शो कर अपनी दमदार एंट्री करा चुके हैं। पार्टी नेता समित टिक्कू को विधानसभा प्रभारी बनाकर उन्हें प्रत्याशी भी घोषित कर चुके हैं।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 40 हजार मुस्लिम मतदाता किसी की भी सरकार बनाने व बिगाडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लिहाजा यहां के वोटरों को साधना सभी पार्टियों की कोशिश रहती है। वोटर कांग्रेस के पक्ष में अधिक रहते हैं। चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के काबीना मंत्री इमरान हुसैन ने गुरुवार को बनभूलपुरा में जनसभा कर लोगों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि सरकार आने पर उत्तराखंड को दिल्ली माडल से बनाया जाएगा। यहां के युवाओं को पढऩे और नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री समेत कई वादे किए हैं। दिल्ली की तरह यह वादा जीत के बाद पूरा किया जाएगा। इमरान ने कांग्रेस व भाजपा को भाई-बहन बताया। कहा 21 साल में दोनों पार्टियों के नेताओं ने अपना विकास किया। बहुत सारे ऐसे नेता हैं, जो अब अपने बेटों को टिकट देना चाहते हैं। यह अपना विकास नहीं है तो और क्या है।

समित के लिए मांगा आर्शीवाद

काबीना मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि समित टिक्कू को हल्द्वानी से चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने जनसभा में लोगों से समित टिक्कू के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए आर्शीवाद देने को कहा। कहा कि अंतिम पंक्ति के बच्चे को भी माडल स्कूल में पढ़ाया जाएगा। लोग चाहते हैं उनके बच्चे भी अच्छे स्कूलों में पढ़े, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले।

chat bot
आपका साथी