आप ने तेज की 2022 विस चुनाव की तैयारी, प्रदेश प्रभारी ने सातताल में बैठक कर रणनीति बनाई

आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस का दमदार विकल्प बनने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है। आप की कोशिश दोनों दलों से नाराज मतदाता पर है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 08:57 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 08:57 PM (IST)
आप ने तेज की 2022 विस चुनाव की तैयारी, प्रदेश प्रभारी ने सातताल में बैठक कर रणनीति बनाई
आप ने तेज की 2022 विस चुनाव की तैयारी, प्रदेश प्रभारी ने सातताल में बैठक कर रणनीति बनाई

नैनीताल, जेएनएन : आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस का दमदार विकल्प बनने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है। आप की कोशिश दोनों दलों से नाराज मतदाता पर है। साथ ही तीसरी ताकत के खाली स्थान पर दमदार उपस्थित दर्ज करने योजना बनाई जा रही है। दिल्ली के विधायक व प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया पहले कुमाऊं दौरे में कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक खड़ा करने व चुनाव की तैयारी का मंत्र दिया।

गुरुवार को सातताल में भीमताल व नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में बूथ स्तरीय संगठन निर्माण की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्य-योजना पर चर्चा की गयी। नैनीताल एवं भीमताल विस प्रभारियों के साथ विधानसभा चुनावों की रणनीति तय की गयी। प्रदेश प्रभारी ने प्रभारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अंतिम पंक्ति के आम आदमी के पास जाकर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की नीतियों को पहुँचाना है।

लोगों का भरोसा पार्टी के प्रति बढ़ाना है। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से विजय हासिल हो सके। इस दौरान घर वापसी कांग्रेस में गए पार्टी नेता देवेंद्र लाल, महेश चंद्र आर्य, श्रीकांत घिल्डियाल, आरसी पंत, विपिन सैनी, बीपी लोहनी ने फिर से आप की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन पूर्व सचिव विनोद तिवारी, अधिवक्ता जीसी कांडपाल, महेश चंद्र भट्ट, सुनील उपाध्याय, आसिफ अली, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश चंद्र पंत, राकेश शर्मा, छात्र नेता संजय कुमार, गौरव कुमार, धीरेन्द्र साह, बबलू कुमार, शुभम कुमार,नवीन चंद्र, दिनेश चंद्र पांडे, महेंद्र सिंह, कृष्ण चंद्र उनियाल, भूमियाधार से संजय कुमार समेत दर्जनों लोगों ने प्रदेश प्रभारी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संचालन डीएस कोटलिया ने किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, कुमाऊं संगठन मंत्री अमित जोशी, केंद्रीय ज़िला प्रभारी जितेंद्र फुलारा, भीमताल विधानसभा प्रभारी संदीप भटनागर, नैनीताल विधानसभा सह-प्रभारी, डीएस नेगी, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, मीडिया प्रभारी मो. खुर्शीद हुसैन, भवाली नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, बेतालघाट अध्यक्ष गोधन सिंह, देवेंद्र आर्या, प्रकाश चंद्र पांडे, देवेंद्र लाल, उमेश तिवारी, गिरीश आर्य, प्रताप सिंह पडियार, आरसी पंत, जीसी कांडपाल, संजय कुमार, गौरव कुमार, नवीन, महेंद्र, किशन भट्ट, जीतेन्द्र भट्ट, विजय साह, नईम भाई आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी