शादी समारोह में डांस के दौरान अवैध तमंचे से चली गोली, मैकेनिक घायल

इंदिरानगर ठोकर के पास शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान गोली चल गई। छर्रे डांस कर रहे मोटर मैकेनिक को लग गए। आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल और फिर एसटीएच लाया गया।

By Edited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 07:56 PM (IST)
शादी समारोह में डांस के दौरान अवैध तमंचे से चली गोली, मैकेनिक घायल
शादी समारोह में डांस के दौरान अवैध तमंचे से चली गोली, मैकेनिक घायल

हल्द्वानी, जेएनएन : इंदिरानगर ठोकर के पास शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान गोली चल गई। छर्रे डांस कर रहे मोटर मैकेनिक को लग गए। आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल और फिर एसटीएच लाया गया। वहीं, पिता की तहरीर पर पुलिस ने गोली चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरानगर ठोकर निवासी युवक की रविवार को शादी थी। बीते शनिवार की रात उसके घर पर कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें रिश्तेदारों के अलावा आस-पड़ोस के लोग भी थे। रात साढ़े दस बजे के करीब सभी डीजे बजाकर नाचने में मस्त थे। स्थानीय निवासी नदीम (19) पुत्र नफीस और सलमान (28) पुत्र शफीक भी डांस कर रहे थे। नदीम पेशे से मोटर मैकेनिक है। जबकि सलमान पुरानी मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। आरोप है कि डीजे में नाचने के दौरान सलमान ने अवैध तमंचा लहराना शुरू कर दिया। लोगों के मना करने के बावजूद वह नहीं माना। इस बीच अचानक चली गोली साथ डांस कर रहे नदीम की जांघ को छू कर निकल गई। जबकि छर्रे पांव में धंस गए। खून निकलता देख दोस्त उसे लेकर पहले बेस और फिर एसटीएच पहुंचे। जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। रात साढ़े 12 बजे के करीब परिजन बनभूलपुरा थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि आरोपित सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दबिश जारी है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पड़ोसी होने की वजह से समझौते में भी जुटे एक ही मोहल्ले में रहने वाले घायल व आरोपित आपस में दोस्त हैं। रात में तहरीर देने के बाद पुलिस जब मुकदमा दर्ज करने लगी तो कुछ लोग समझौते का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस ने साफ मना कर दिया।

यह भी पढ़ें : बदलते मौसम की आहट से गर्मी के कपड़ों की धमाकेदार एंट्री, मोह लेंगे ये डिजाइन
यह भी पढ़ें : तेजी से बढ़ता ब्लड प्रेशर और शुगर डैमेज कर रहा है किडनी, इन बातों का रखें ध्‍यान

chat bot
आपका साथी