पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे मां पूर्णागिरि के दर्शन करने

पड़ोसी देश नेपाल के ब्रह्मदेव और महेंद्र नगर समेत कंचनपुर जिले के अन्य स्थानों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन को आ रहे हैं। पूर्णागिरि के दर्शन के बाद भक्त नेपाल स्थित सिद्धबाबा के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 06:44 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 06:44 AM (IST)
पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे मां पूर्णागिरि के दर्शन करने
मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को घंटों लाइन लगाकार बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

संवाद सहयोगी, टनकपुर : नवरात्र के दौरान पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को तीसरे दिन 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूर्णागिरि पहुंच रहे हैं।

अधिकांश श्रद्धालु जत्थों में मां के जयकारे के साथ पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के गांवों से साइकिल से भी श्रद्धालु मां के धाम पहुंच रहे हैं। यात्रियों की आवाजाही के चलते ककरालीगेट से भैरव मंदिर तक यात्रा मार्ग मां जयकारे से गुंजायमान है। श्रद्धालुओं के रुकने और खाने-पीने की सुविधाएं मेला स्थल पर दुरुस्त की गई हैं। पुजारियों द्वारा भी यात्रियों का सहयोग किया जा रहा है, लेकिन पेयजल का संकट अभी भी बरकरार है। काली मंदिर के पास कई दिनों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं के उपचार के लिए कोई भी टीम नहीं भेजी गई है।

टीम न होने से कोविड परीक्षण भी नहीं हो पा रहा है। पड़ोसी देश नेपाल के ब्रह्मदेव और महेंद्र नगर समेत कंचनपुर जिले के अन्य स्थानों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन को आ रहे हैं। पूर्णागिरि के दर्शन के बाद भक्त नेपाल स्थित सिद्धबाबा के दर्शन के लिए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की आवक से बह्मदेव मंडी में रौनक है। टैक्सियों की संख्या पर्याप्त नहीं होने से श्रद्धालुओं को ठुलीगाड़ से पैदल ही यात्रा करनी पड़ रही है। उधर मुख्य मंदिर में भी मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को घंटों लाइन लगाकार बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इधर शारदा स्नान घाट में जल पुलिस की मुस्तैदी से श्रद्धालुओं को काफी अधिक राहत मिली है। 

चम्पावत के मंदिरों में दिन भर हुई पूजा अर्चना 

चम्पावत : नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को चम्पावत के ङ्क्षहगला देवी मंदिर सहित विभिन्न मंंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देर शाम तक पूजा पाठ का सिलसिला चलता रहा। तीसरे दिन भक्तों ने मां चंद्रघंटा के स्वरूप की पूजा कर मन्नत मांगी। ङ्क्षहगला देवी मंदिर में महिलाओं ने पूजा के बाद भजन कीर्तन किए। गोल्ज्यू, बालेश्वर, डिप्टेश्वर, नागनाथ, क्रातेश्वर, मानेश्वर आदि मंदिरों में भी पूजा अर्चना का सिलसिला पूरे दिन चला। ग्रामीण इलाकों के मंदिर भी दिनभर गुलजार रहे। मंदिरों में नौ दिन का व्रत कर रहे देव डांगरों ने विशेष पूजा अर्चना कराई। कई लोगों ने कन्या पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। सभी मंदिरों में रातभर भजन कीर्तन चल रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी