कनाडा भेजने के नाम पर ऊधमसिंह नगर में 33.45 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अनमोल कक्कड ने बताया कि एक्सीलेंसी वीजा कंसलटेंट के नाम से ज्योतिनगर मंडोली नार्थ इस्ट दिल्ली और हाल सिंह कालोनी निवासी मनदीप सिंह की वीजा कंसलटेंट की फर्म है। मनदीप सिंह ने बताया कि वह उसका कनाडा का वीजा लगवा देगा उसे वहां पर परमानेंट सैटल करवा देगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:34 PM (IST)
कनाडा भेजने के नाम पर ऊधमसिंह नगर में 33.45 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : कनाडा भेजने के नाम पर आवास विकास निवासी युवक समेत तीन लोगों से 33.45 लाख की ठगी कर ली गई। आवास विकास निवासी अनमोल कक्कड पुत्र सतीश कुमार कक्कड़ ने बताया कि उनके घर के पास एक्सीलेंसी वीजा कंसलटेंट के नाम से ज्योतिनगर, मंडोली, नार्थ इस्ट दिल्ली और हाल सिंह कालोनी निवासी मनदीप सिंह पुत्र ज्ञान सिंह की वीजा कंसलटेंट की फर्म है।

वर्ष, 2020 में उसकी मुलाकात मनदीप सिंह से हुई। इस दौरान मनदीप सिंह ने बताया कि वह उसका कनाडा का वीजा लगवा देगा उसे वहां पर परमानेंट सैटल करवा देगा। यह बात उसने अपने दोस्त वीरखेड़ा, पीलीभीत निवासी प्रजीत सिंह और प्रीत विहार निवासी सिद्धार्थ अरोरा को भी बताई। जिसके बाद वह और उसके दोस्त मनदीप सिंह से मिले। इस दौरान प्रति व्यक्ति खर्च 10 लाख रुपये बताए। मनदीप सिंह पर विश्वास कर उन्होंने पांच लाख रुपये दे दिए। लाकडाउन के चलते उनकी मुलाकात मनदीप सिंह से नहीं हो पाई। अप्रैल 2021 में उन्होंने एक बार फिर 20.92 लाख रुपये मनदीप सिंह के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा उसके दोस्त सिद्धार्थ अरोरा ने भी 7.53 लाख मनदीप के खाते में जमा किए। साथ ही पासपोर्ट भी जमा करा दिए। जिसके बाद मनदीप सिंह ने उन्हें सितंबर 2021 के दूसरे सप्ताह में कनाडा भिजवाने का आश्वासन दिया। तय समय पर उन्हें कनाडा नहीं भिजवाया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी