कोविड काल में सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई 295 डिलीवरी, 45 प्रसूताएं थीं संक्रमित

कोविड काल जब चरम पर था। उस समय सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के अलावा अन्य मरीजों का इलाज लगभग बंद हो गया था। ऐसे में डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में डिलीवरी के लिए महिलाएं पहुंचते रही।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:11 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:11 AM (IST)
कोविड काल में सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई 295 डिलीवरी, 45 प्रसूताएं थीं संक्रमित
कोविड काल में सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई 295 डिलीवरी, 45 प्रसूताएं थीं संक्रमित

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : कोविड काल जब चरम पर था। उस समय सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के अलावा अन्य मरीजों का इलाज लगभग बंद हो गया था। ऐसे में डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में डिलीवरी के लिए महिलाएं पहुंचते रही। इस दौरान 295 महिलाओं का प्रसव कराया गया। इसमें से 45 महिलाएं कोरोना संक्रमित भी थी।

शनिवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डा. गीता जैन ने बताया कि कुमाऊं भर की महिलाएं लगातार अस्पताल में पहुंच रही थी। इसमें से 295 महिलाओं का सफल प्रसव कराया गया। 105 महिलाओं का प्रसव सिजेरियन के जरिये कराया। इसमें 16 महिलाएं कोरोना संक्रमित थी। इस दौरान कई महिलाएं ऐसी भी पहुंची, जिनका बच्चा पेट में फंसा था। बच्चेदानी फट गई और पलट गई थी।

इन महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। डा. जैन का कहना है कि पहली लहर की अपेक्षा दूसरी लहर में अधिक गंभीर मरीज अस्पताल में पहुंचे। हमारी टीम में डा. गोदावरी जोशी, डा. महिमा, डा. मेघा, डा. श्वेता, डा. किरन शामिल रही। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि कोरोना काल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का काम सराहनीय रहा।

ब्लैक फंगस के दो मरीजों की मौत

डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में शनिवार को ब्लैक फंगस के दो मरीजों की मौत हो गई। इस समय नौ मरीज भर्ती हैं। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 27 रह गई है। चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी ने बताया कि ऊधमसिंह नगर निवासी ब्लैग फंगस के दोनों मरीजों की हालत गंभीर हो गई थी। डाक्टरों की टीम इलाज में जुटी रही, लेकिन बचाया नहीं जा सका। वहीं एक मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस समय अस्पताल में नौ मरीज भर्ती हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 27 मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी