Live Nainital Coronavirus Update ऊधमसिंह नगर जिले में चार और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Live Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला है। शनिवार को 29 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 08:13 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 02:45 PM (IST)
Live Nainital Coronavirus Update ऊधमसिंह नगर जिले में चार और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
Live Nainital Coronavirus Update ऊधमसिंह नगर जिले में चार और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

नैनीताल, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus Update ऊधमसिंह नगर जिले में रविवार को चार और कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 310 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग नए मिले संक्रमितों की ट्रैवेल हिस्ट्री खंगाल रहा है।। वहीं शनिवार को कुमाऊं भर में 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिनमें नैनीताल में चार, अल्‍मोड़ा में दो, बागेश्‍वर में छह, ऊधमसिंह नगर जिले के 17 मामले सामने आए हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में इलाज के दौरान शनिवार को एक और मरीज की मौत हो गई। उसे निमोनिया समेत कई बीमारियां थी। हालांकि कोविड-19 जांच निगेटिव आई है। अब नैनीताल जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 530, चंपावत में 59, बागेश्वर में 92, अल्मोड़ा में 192 और पिथौरागढ़ में 67 हो गई है।

कुमाऊं में जिलेवार कोरोना का ग्राफ 

नैनीताल : नैनीताल जिले में शनिवार को चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब 181 केस एक्टिव हैं। 345 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 8223 लोगों के सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं।

ऊधमसिंनगर : उधम सिंह नगर में शनिवार को 17 पॉजिटिव मिलने के बाद रविवार को भी चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 310 हो गई है। वर्तमान में कुल 79 सक्रिय केस हैं। 229 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 9940 के अब तक सैंपल लिए जा चुके हैं।

चम्पावत : चम्पावत जिले में पॉजिटिव लोगों की तादात 56 पहुंच गई है। जिले में शनिवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। इनमें से 47 लोग स्वस्थ्य होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं अब आठ एक्टिव केस हो हैं। जिले में रिकवरी की दर बेहतर है। यहां अब तक एक संक्रमित की मौत हुई है। वहीं 1906 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

अल्मोड़ा : जिले में शनिवार को दो पॉजिटिव केस मिले। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 192 हो गई है। मरीजों का आंकड़ा 182 पहुंच गया है जबकि सक्रिय केस 25 बचे हैं। 164 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। 3426 अभी तक जांच को लिए जा चुके हैं।

बागेश्वर : बागेश्वर जिले में शनिवार को छह और लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 92 हो गई है। अब तक कुल 74 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि एक कि मौत भी हो चुकी है। 17 पॉजिटिव लोगों का इलाज चल रहा है। 1641 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

पिथौरागढ़ : जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 67 है। 64 रोगी स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमाने में कुल 3 केस सक्रिय हैं। जिले  में अभी तक कुल 1909 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जा चुके हैं। फिलहाल अब तक किसी की कोरोना के कारण मौत नहीं हुई है।

अंतरराष्ट्रीय झूलापुल बंद होने से भारतीय बैंक से पेंशन नहीं निकाल पा रहे नेपाली पेंशनर्स 

कम कोरोना टेस्‍ट पर हाई कोर्ट सख्‍त, प्रदेश सरकार से 13 जुलाई तक जवाब मांगा 

chat bot
आपका साथी