सोने-चांदी के भावों में फिर जोरदार तेजी, 24 कैरेट शुद्ध सोना 51 हजार के पार

कोरोना वायरस के चलते व्यापार व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिसका असर के अब सोने-चाँदी के कारोबार पर नजर आ रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 02:25 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 02:25 PM (IST)
सोने-चांदी के भावों में फिर जोरदार तेजी, 24 कैरेट शुद्ध सोना 51 हजार के पार
सोने-चांदी के भावों में फिर जोरदार तेजी, 24 कैरेट शुद्ध सोना 51 हजार के पार

हल्द्वानी, जेएनएन : कोरोना वायरस के चलते व्यापार व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिसका असर के अब सोने-चाँदी के कारोबार पर नजर आ रहा है। एक माह के अंदर सोने का भाव डेढ़ हज़ार उछाल के बाद 51 हज़ार रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। वहीं, चांदी के भाव में भी इज़ाफ़ा हुआ है। सर्राफ़ा कारोबारी घनश्याम रस्तोगी का कहना है कि आने वाले 15 दिनो में सोने के भावों में और भी अधिक होने की संभावना है।

बैक में पैसे रखने के बजाय ख़रीद रहे सोना 

सर्राफ़ा कारोबारी पवन सिंघल ने बताया कि सोने-चांदी के दाम में लगातार वृद्धि होने से लोग बैंक में पैसे रखने के बजाय सोना ख़रीदने में दिलचस्पी दिखा रहा रहे है। इन दिनों तीन-चार ग्राहक रोज़ाना गहने की ख़रीद करने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। 

ये है सोने-चांदी के दाम 

सोना            एक महीने पहले      अब

24 कैरेट       47000                 51000           

22-कैरेट        43000.               47000

चांदी            43000.                48000

यह भी पढें 

धरती से कैद हुई शनिग्रह की चाल, बागेश्वर के दिग्विजय सिंह का कमाल, कैमरे कैद किया वीडियो 

chat bot
आपका साथी