सीटीआर में सांपों के संरक्षण को लोगों को जागरूक करने के लिए बनाई डाक्यूमेंट्री

कॉर्बेट व नजदीकी के क्षेत्रों में सामान्यत मिलने वाले सांपों के प्रति जागरूकता व उनके संरक्षण के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है।

By Edited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 05:51 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 09:39 AM (IST)
सीटीआर में सांपों के संरक्षण को लोगों को जागरूक करने के लिए बनाई डाक्यूमेंट्री
सीटीआर में सांपों के संरक्षण को लोगों को जागरूक करने के लिए बनाई डाक्यूमेंट्री

रामनगर, जेएनएन : कॉर्बेट व नजदीकी के क्षेत्रों में सामान्यत: मिलने वाले सांपों के प्रति जागरूकता व उनके संरक्षण के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। जिसका विमोचन सीटीआर कार्यालय में निदेशक राहुल द्वारा किया गया। फिल्म हिंदी व अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में है। ढिकुली निवासी वन्य जीव विशेषज्ञ संजय छिम्वाल ने कॉर्बेट व उसके आसपास पाए जाने वाले सांपों को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री तैयार की थी। 12 मिनट की इस फिल्म में सांपों की 20 से अधिक प्रजातियों के बारे में बताया गया है। एक-एक सांप का नाम व उनकी पहचान, विशेषता के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा जहरीले व बिना जहरीले वाले सांपों की प्रजातियों के बारे में भी इसमें बताया गया है।

डॉक्यूमेंट्री का विमोचन करते हुए सीटीआर निदेशक राहुल ने उनके इस प्रयास की सराहना की। कहा वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी है। साथ ही इस तरह की डॉक्यूमेंट्री से लोगों को वन्य जीवों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही लोगों को सांपों के बारे में जानकारी मिलेगी। विशेषज्ञ संजय छिम्वाल ने बताया कि अज्ञानता व जागरूकता के अभाव में लोग सांपों को मार देते है या खुद को नुकसान पहुंचा लेते है। उनकी यह फिल्म यू-ट्यूब पर उपलब्ध रहेगी। बता दें कि इससे पूर्व भी संजय कॉर्बेट पर 40 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म बना चुके है। जिसे यू-ट्यूब पर 80 हजार लोग देख चुके है। उन्होंने कहा कि आगे भी कई डॉक्यूमेंटी बनाई जाएगी। विमोचन में सीटीआर उपनिदेशक कल्याण, एसडीओ आरके तिवारी, रेंजर राजकुमार, अनिल पाठक समेत अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी