अल्मोड़ा में लोधिया के पास बस पलटने से 16 यात्री घायल, बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही थी बस

सुबह केएमओयू की बस यूके के 04 पीए 1167 गुरुवार को धपोलासेरा से यात्रियों को लेकर बागेश्वर होते हुए हल्द्वानी को रवाना हुई। वह जैसे ही अल्मोड़ा से हल्द्वानी को रवाना हुई तो लोधिया बेरियर से कुछ ही दूरी पर अनियंत्रित होकर सड़क में ही पलट गई।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:11 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:11 PM (IST)
अल्मोड़ा में लोधिया के पास बस पलटने से 16 यात्री घायल, बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही थी बस
सभी घायलों का बेस अस्पताल अल्मोड़ा में उपचार किया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही एक बस लोधिया के पास गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार 16 यात्री घायल हो गए। जिन्हें बेस अस्पताल में लाया गया जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। सुबह केएमओयू की बस यूके के 04 पीए 1167 गुरुवार को धपोलासेरा से यात्रियों को लेकर बागेश्वर होते हुए हल्द्वानी को रवाना हुई। वह जैसे ही अल्मोड़ा से हल्द्वानी को रवाना हुई तो लोधिया बेरियर से कुछ ही दूरी पर अनियंत्रित होकर सड़क में ही पलट गई। जिससे बस में बैठे 16 लोग  घायल हो गए।

बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बेस चिकित्सालय पहुंचाया गया। बस के चालक महेश जोशी ने बताया कि लोधिया के पास बाइक सवार को बचाने के लिए जैसे ही उसने बस को मोड़ा तो वह अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं बस में बैठे यात्रियों के अनुसार बस बहुत तेज रफ्तार में थी। इस दुर्घटना में 16 लोग घायल हो गए। जिनमें तीन महिलाएं, तीन बच्चे, चालक सहित 10 पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों का बेस अस्पताल अल्मोड़ा में उपचार किया जा रहा है। बेस अस्पताल के पीएमएस एचसी गड़कोटी ने बताया कि सभी को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।

घायलों की सूची

चालक महेश जोशी पुत्र तारा दत्त जोशी बागेश्वर

नायब सुबेदार प्रेम ङ्क्षसह पुत्र मोहन सिंह देवलचौड़

राजेंद्र कुमार पुत्र विनय कुमार बेलवाला हल्द्वानी

प्रदीप कुमार लोधिया अल्मोड़ा

जीवांश पुत्र प्रदीप कुमार, लोधिया

हरीश राम पुत्र बची राम कांडा बागेश्वर

तिलक पुत्र नर बहादुर, दीपा पत्नी तिलक, राधिका पुत्री तिलक, आशिका पुत्री तिलक, चिसापानी नेपाल

नंदी पत्नी जगदीश अडोली बागेश्वर

प्रदीप कुमार पुत्र चनी राम शिवाली चौबटिया रानीखेत

आनंद बल्लभ पुत्र जीवा नंद पंत हल्दूचौड़ हल्द्वानी

शशि प्रभा बिष्ट पत्नी लछम सिंह बिष्ट, सहज बागेश्वर

लछम सिंह बिष्ट, पुत्र दौलत बिष्ट, सहज, बागेश्वर

विनोद कुमार पुत्र धनी राम,  कांडा, बागेश्वर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी