Vaccination in Nainital : कोविशील्ड की 14 हजार डोज पहुंची, 60 केंद्रों में होगा टीकाकरण

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय शर्मा ने बताया कि कोविशील्ड की 14 हजार डोज आने से राहत है। जिले में 18 से 44 वर्ष तक के लिए 19 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। पांच को 2060 को टीका लगेगा। नैनीताल व हल्द्वानी में 360 कैदियों को भी टीका लगाया जाएगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 07:33 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 07:33 AM (IST)
Vaccination in Nainital : कोविशील्ड की 14 हजार डोज पहुंची, 60 केंद्रों में होगा टीकाकरण
हल्द्वानी के वैक्सीनेशन केंद्र आधे घंटे में ही फुल हो गए।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : जिले में एक सप्ताह बाद कोविशील्ड की 14 हजार डोज पहुंच चुकी है। पहली बार 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन 2060 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इतने केंद्र होने के बावजूद शहर के केंद्रों में स्लॉट कुछ ही देर में फुल हो गया था।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय शर्मा ने बताया कि कोविशील्ड की 14 हजार डोज आने से राहत है। जिले में 18 से 44 वर्ष तक के लिए 19 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। पांच जून को 2060 लोगों को टीका लगेगा। नैनीताल व हल्द्वानी में 360 कैदियों को भी टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए 41 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 8800 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। डा. शर्मा ने बताया कि 11 जून तक टीकाकरण अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

स्लॉट कुछ ही देर में हुआ फुल

टीकाकरण के लिए कोविन एप में पंजीकरण 12 बजे से शुरू हुआ। हल्द्वानी के वैक्सीनेशन केंद्र आधे घंटे में ही फुल हो गए। शाम तक दूर-दराज के सेंटरों में भी लोगों ने पंजीकरण कराया। पंजीकरण को लेकर शहर के लोग परेशान रहे।

वैक्सीनेशन की हर तरफ से कमी की खबरें आ रही है। पर धीरे-धीरे पूरे देश में वैक्सीन की खेप पहुंच रही है। इसी बीच नैनीताल में युवाओं के लिए अच्छी खबर आई। वैक्सीन की अगली खेप पहुंच चुकी है और शनिवार को टीकाकरण होगा। हालांकि स्लॉट तेजी से भर गए हैं। पर विभाग का कहना है जल्द ही अन्य खेप आने पर वैक्सीनेशन में तेजी आएगी। इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। सरकार ने अन्य टीकों को भी अनुमति दी, जिनका देश में उत्पादन किया जा रहा है। कई टीकों को अनुमति मिलने से वैक्सीनेशन में कोई कमी नहीं होगी।

कोरोना की नैनीताल में स्थिति

शुक्रवार को संक्रमित   127

कुल संक्रमित         38169

स्वस्थ हुए                114

कुल स्वस्थ             35698

शुक्रवार को मौत        03

जिले में कुल मौत      848

होम आइसोलेशन      850

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी