दो हजार किसानों को बांटा गया 11.68 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन, कृषि और डेयरी उत्पादन से होंगे आत्मनिर्भर

नैनीताल जिले में 1944 किसानों को 11.69 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त लोन वितरित किया गया। पशुपालन डेयरी मुर्गी पालन जैविक खेती बेमौसमी खेती जैसी कृषि सहयोगी कार्यों के लिए तीन लाख रुपये तक व स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का लोन दिया गया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 01:45 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 01:45 PM (IST)
दो हजार किसानों को बांटा गया 11.68 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन, कृषि और डेयरी उत्पादन से होंगे आत्मनिर्भर
हल्द्वानी समेत सभी आठ ब्लाक मुख्यालयों में शिविर आयोजित किए गए।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत नैनीताल जिले में 1944 किसानों को 11.69 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त लोन वितरित किया गया। हल्द्वानी समेत सभी आठ ब्लाक मुख्यालयों में शिविर आयोजित किए गए। 

हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक नैनीताल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, मेयर डॉ जोगेंद्र सिंह रौतेला, लालकुंआ विधायक नवीन दुम्का, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया आदि ने चेक वितवित किए। योजना के तहत सामान्य, लघु सीमांत व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले किसानों को खेती के लिए एक लाख रुपये तक लोन दिया जा रहा है। पशुपालन, डेयरी, मुर्गी पालन, जैविक खेती, बेमौसमी खेती जैसी कृषि सहयोगी कार्यों के लिए तीन लाख रुपये तक व स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का लोन दिया गया। 

नैनीताल जिले में कहां कितना बंटा लोन 

ब्लाक            किसान       धनराशि 

भीमताल         235          1.43 

रामगढ़           270          1.56

बेतालघाट        270          1.71

ओखलकांडा     210          1.27

धारी             220          1.69

कोटाबाग        199          1.10 

हल्द्वानी          308          1.88

रामनगर         232           1.05

योग            1944          11.69

chat bot
आपका साथी