नैनीताल जिले के 11 इंटर कॉलेजों को स्थायी प्रधानाचार्य मिले, लंबे समय से खाली थे पद

जिले में लंबे समय से खाली चल रहे कई स्कूलों को स्थानीय प्रधानाचार्य मिलने जा रहे हैं। शासन ने 15 महिला समेत 73 प्रधानाचार्य नियुक्ति किए हैं। विभागीय चयन समिति की संस्तुति व राज्यपाल की स्वीकृति के बाद पदोन्नति दी गई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:07 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:07 AM (IST)
नैनीताल जिले के 11 इंटर कॉलेजों को स्थायी प्रधानाचार्य मिले, लंबे समय से खाली थे पद
नैनीताल जिले के 11 इंटर कॉलेजों को स्थायी प्रधानाचार्य मिले, लंबे समय से खाली थे पद

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : जिले में लंबे समय से खाली चल रहे कई स्कूलों को स्थानीय प्रधानाचार्य मिलने जा रहे हैं। शासन ने 15 महिला समेत 73 प्रधानाचार्य नियुक्ति किए हैं। विभागीय चयन समिति की संस्तुति व राज्यपाल की स्वीकृति के बाद पदोन्नति दी गई है।

संयुक्त सचिव जेएल शर्मा के हस्ताक्षर से माध्यमिक शिक्षा अनुभाग पदोन्नति का आदेश जारी किया है। नैनीताल जिले में 11 इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य की तैनाती की गई है। पदोन्नति सूची के अनुसार रमेश चंद्र तिवारी को जीआइसी कठघरिया, किशन चंद्र लोहनी को जीआइसी लालकुआं, अवधेश कुमार गिरी को जीआइसी धानाचूली, एके भारद्वाज को जीआइसी बिंदुखेड़ा, नवीन गुप्ता को जीआइसी खनस्यू, आशीष कुमार को जीआइसी फूलचौड़, त्रिलोचन को जीआइसी पवलगढ़ का प्रधानाचार्य बनाया गया है।

इसी तरह महिलाओं में बसंती अधिकारी को जीजीआइसी कालाढूंगी, सविता श्रीवास्तव को जीजीआइसी बनभूलपुरा, उषा सिंह को जीजीआइसी बेतालघाट व विनीता पाठक को जीजीआइसी भटेलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

कुमाऊं में भी बनाया जाए परीक्षा का सेंटर

पीटीए शिक्षक संघ ने अक्टूबर में प्रस्तावित प्रवक्ता की मुख्य परीक्षा के लिए कुमाऊं में सेंटर बनाने की मांग की है। संघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष चंद्रराम पार्की ने शुक्रवार को हुई बैठक में कहा कि प्रवक्ता परीक्षा के लिए हरिद्वार में सेंटर बनाने की जानकारी मिली है। कुमाऊं के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कुमाऊं में सेंटर बनाने की मांग की है। बैठक में कमलेश कुमार, मनोज ग्वाल, गीता आर्य, सीमा लोबियाल, संतोष कुमार, दीपा रावत, सुनीता देवी, जीवन जोशी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी