कहने को जीरो जोन, वाहनों की आवाजाही बरकरार

शहर का मेन बाजार जाम से जूझ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन नींद में है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 03:36 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 03:36 PM (IST)
कहने को जीरो जोन, वाहनों की आवाजाही बरकरार
कहने को जीरो जोन, वाहनों की आवाजाही बरकरार

संवाद सहयोगी, रुड़की: शहर का मेन बाजार जाम से जूझ रहा है। जाम की इस समस्या को दूर करने के लिए बाजार को चौपहिया वाहनों के लिए जीरो जोन किया है, लेकिन इसके बाद भी पूरा दिन इस बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। यहां तक की मालवाहक वाहन सामान लेकर आ रहे हैं। इससे पूरे दिन बाजार में जाम की स्थिति रहती है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मेन बाजार में जाम की समस्या के कारण लोग परेशान हैं। इससे दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है। मेन बाजार को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने पुरानी तहसील चौक से नगर निगम पुल वाले मार्ग पर बैरिकेडिग लगाकर बाजार को चौपहिया वाहनों के लिए जीरो जोन बनाया गया है, लेकिन इसके बाद भी बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही रुक नहीं रही है। बाजार में अन्य मार्ग से चौपहिया वाहन घुस रहे हैं। जिससे बाजार में जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। सबसे ज्यादा दिक्कत मालवाहक वाहनों से आ रही है। बाजार में सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक चौपहिया एवं मालवाहक वाहनों के लिए प्रतिबंध है। इसके बाद भी मालवाहक वाहन बाजार में दिन के समय आ रहे हैं। दुकानों और गोदाम आदि पर यह मालवाहक वाहन आकर अनलोड होते हैं। इसमें आधे से एक घंटा लग जाता है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस इस पर ध्यान नहीं दे रही है। रविवार को भी एक मालवाहक वाहन मेन बाजार में सामान अनलोड करता रहा। जिससे बाजार में जाम लगा रहा। लोगों का कहना है कि पूरा दिन मालवाहक वाहन इसी तरह से बेरोकटोक अन्य मार्ग से बाजार में घुस आते हैं तो जाम लगाकर रखते हैं। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मालवाहक वाहनों के लिए जो समय निर्धारित किया गया है यदि उसके बाद भी कोई वाहन आता है तो ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी