हरिद्वार में भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष पर चलाई गोली, ज़ख्मी

भारतीय किसान यूनियन की युवा विंग के जिलाध्यक्ष जतिन चौधरी पर कुछ हमलावरों ने गोली चला दी। गोली जतिन के हाथ को छूकर गुजर गई। जिससे वह जख्मी हो गए। हमलावरों ने रविवार को किसान आंदोलन के समर्थन में रैली निकालने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Dec 2020 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 25 Dec 2020 11:12 PM (IST)
हरिद्वार में भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष पर चलाई गोली, ज़ख्मी
गोली जतिन के हाथ को छूकर गुजर गई। जिससे वह जख्मी हो गए।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: भारतीय किसान यूनियन की युवा विंग के जिलाध्यक्ष जतिन चौधरी पर कुछ हमलावरों ने गोली चला दी। गोली जतिन के हाथ को छूकर गुजर गई। जिससे वह जख्मी हो गए। हमलावरों ने रविवार को किसान आंदोलन के समर्थन में रैली निकालने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक पथरी थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट निवासी जतिन चौधरी भारतीय किसान यूनियन की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष हैं। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन रविवार को एक रैली निकालने जा रही है। रैली के सिलसिले में अलग-अलग गांवों में बैठक कर जतिन चौधरी शुक्रवार की रात अपनी कार से घर लौट रहे थे।कटारपुर के पास तीन चार युवक अचानक गन्ने के खेत से निकल कर जतिन की कार के आगे आ गए और रास्ता रोककर उन्हें नीचे उतार लिया। आरोप है कि  उन्होंने जतिन को धमकाया की रविवार को किसानों के समर्थन में रैली न निकाले। इस बात को लेकर कहासुनी होने पर उनमें से एक युवक ने जतिन पर गोली चला दी। गोली जतिन के हाथ को छूकर निकल गई। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। जिसके बाद जतिन ने अपने परिवार और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें-  पौड़ी में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित फरार

तब घायल अवस्था में जतिन को जिला अस्पताल ले जाया गया। पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल मान्य पहले घटनास्थल और फिर जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। भाकियू जिलाध्यक्ष को गोली मारने की सूचना पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरूण बालियान सहित कई नेता मौके पर पहुंच गए और हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस देर रात तक मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। एसओ पथरी  सुखपाल मान ने बताया कि जतिन के हाथ में गोली लगने का निशान है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कोटद्वार में घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, नगदी और जेवर लूटे

chat bot
आपका साथी