यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 04:41 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 04:41 PM (IST)
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

संवाद सूत्र, कलियर: प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सरकार पर क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त न करने का भी आरोप लगाया गया।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोटा मुरादनगर गांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने कहा लॉकडाउन की सबसे अधिक मार किसान और मजदूरों पर पड़ी है। सरकार की ओर से उनको घर तक पहुंचाने के कोई इंतजाम नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार क्वारंटाइन सेंटरों की व्यवस्था ठीक करने में भी नाकाम साबित हो रही है। प्रवासी लोगों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। सरकार केवल कागजों में रोजगार दिलाने की बात कह रही है। उन्होंने मांग उठाई कि सरकार मजदूर, किसान एवं कामगारों को तत्काल 10-10 हजार रुपये की सहायता दें। इसके अलावा छह माह तक उनको साढ़े सात हजार रुपये दिए जाए। मनरेगा के तहत श्रमिकों को 200 दिन का रोजगार दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर एजाज, शुभम, उस्मान, नोशाद, मौ शमद, आलम आफताब आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी