तमंचे के साथ युवक धरा, साथी को छोड़ दिया

भगवानपुर पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:17 AM (IST)
तमंचे के साथ युवक धरा, साथी को छोड़ दिया
तमंचे के साथ युवक धरा, साथी को छोड़ दिया

संवाद सूत्र, भगवानपुर: भगवानपुर पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथ पकड़े गए साथी को थाने लाकर छोड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारी भी इस मामले की लीपापोती करने में लगे हैं।

भगवानपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात खानपुर में आम के बाग के पास खड़े दो युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था। पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो दोनों युवक हड़बड़ा गए और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने मौके से शुभम निवासी न्यू मार्केट भगवानपुर के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया। पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले आई। थाने में इनके पकड़े जाने के बाद कुछ लोग इनकी पैरवी करने में लग गए। पुलिस ने इस मामले में शुभम निवासी भगवानपुर पर 25 आ‌र्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। पुलिस ने उसके साथ पकड़े गए साथी को छोड़ दिया। जबकि पकड़े गए आरोपित का कहना है कि उसके साथी की वजह से ही वह पकड़ा गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जिसके पास तमंचा मिला उस पर कार्रवाई की गई है। उसके साथी का इसमें कोई दोष नहीं है। पुलिस का यह तर्क किसी के गले नहीं उतर रहा। वहीं सीओ अभय प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपित के साथी का कोई दोष नहीं था, जिससे तमंचा बरामद हुआ। उस पर ही कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी