रुड़की: दुपट्टा पकड़ने के प्रयास में महिला गंगनहर मे डूबी, तलाश जारी

रुड़की के कलियर में गंगनहर में कपड़े धोने गई महिला पानी के तेज बहाव में डूबकर लापता हो गई। घटना रविवार सुबह सात बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला गंगनहर में कपड़े धो रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा पानी मे बहने लगा।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:13 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:13 AM (IST)
रुड़की: दुपट्टा पकड़ने के प्रयास में महिला गंगनहर मे डूबी, तलाश जारी
रुड़की के कलियर में गंगनहर में कपड़े धोने गई महिला पानी के तेज बहाव में डूबकर लापता हो गई।

संवाद सूत्र, कलियर। गंगनहर में एक महिला डूबकर लापता हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला कपड़े धो रही थी। महिला की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह करीब सात बजे एक महिला गंगनहर की सीढियों पर बैठकर कपड़े धो रही थी। इसी बीच महिला का दुपट्टा गंगनहर में गिर गया। दुपट्टा पकड़ने का प्रयास करते हुए महिला का पांव सीढ़ियों पर फिसल गया। 

इससे महिला गंगनहर में गिर गई। महिला गंगनहर में गिरने के बाद खुद को बचाने के लिए हाथ पांव मारने लगी। इसी बीच गंगनहर के किनारे बैठे दो लोग उसे बचाने के लिए शोर मचाने लगे। गंगनहर किनारे पर बैठे दोनों लोग तैरना नहीं जानते थे। उनके शोर की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां पर आते। इससे पहले ही महिला गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई। हादसे की सूचना पाकर कलियर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। महिला के बारे में जानकारी जुटाई गई, लेकिन गंगनहर में डूबने वाली महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। कलियर थाना प्रभारी जगमोहन रमोला ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। डूबने वाली महिला के पहचान के प्रयास चल रहे है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी