मौसम का बदला मिजाज, बारिश होने से उमस से मिली राहत

शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को भी बारिश का अनुमान है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:49 PM (IST)
मौसम का बदला मिजाज, बारिश होने से उमस से मिली राहत
मौसम का बदला मिजाज, बारिश होने से उमस से मिली राहत

जागरण संवाददाता, रुड़की : शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को भी बारिश का अनुमान है।

अक्टूबर का आधा महीना बीतने के बाद भी रविवार से पहले तक मौसम में उमस बनी हुई थी। तीखी धूप भी शहरवासियों को परेशान कर रही थी, लेकिन रविवार को मौसम ने करवट ले ली। सुबह करीब छह बजे के आसपास आसमान में काले घने बादल छा गए। काफी देर तक बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। इसके बाद बिजली कड़कने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। सुबह शहर और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। हालांकि बारिश 20-25 मिनट बाद थम भी गई, लेकिन इसके बाद भी बादलों का डेरा रहा। वहीं सारा दिन रुक-रुककर बरसात होती रही। ऐसे में नागरिकों को उमस और गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि बारिश के कारण कई जगह जलभराव भी हो गया। जिस वजह से नागरिकों को दिक्कत भी झेलनी पड़ी। उधर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक 20 मिमी बारिश हुई। जबकि सुबह आठ बजकर 31 मिनट से लेकर दोपहर दो बजकर 18 मिनट तक 22 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को भी हरिद्वार जिले में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।

---------

एक ही दिन में 6.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़का तापमान

रुड़की : बारिश होने की वजह से शिक्षानगरी के अधिकतम तापमान में एक ही दिन में 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को लुढ़ककर 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी