शस्त्र लाइसेंस के कायदे कानून की धज्जियां

रुड़की क्षेत्र में लोग शस्त्र लाइसेंस के नियम कायदों को कंधों पर टांग कर चलते है। कोई कंधे पर रायफल टांग कर सीधे कोतवाली पहुंच रहा है तो कोई बीच सड़क पिस्टल निकाल रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:36 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:36 AM (IST)
शस्त्र लाइसेंस के कायदे कानून की धज्जियां
शस्त्र लाइसेंस के कायदे कानून की धज्जियां

केके शर्मा, रुड़की: रुड़की क्षेत्र में लोग शस्त्र लाइसेंस के नियम कायदों को कंधों पर टांग कर चलते है। कोई कंधे पर रायफल टांग कर सीधे कोतवाली पहुंच रहा है तो कोई बीच सड़क पिस्टल निकाल रहा। ऐसे में नियम कायदों का पालन कराने वाली पुलिस भी इन पर शिकंजा कस पाने में नाकाम है।

रुड़की और आसपास के क्षेत्र में शस्त्र अधिनियम का पालन होता नहीं दिख रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर लाइसेंसी हथियारों का खूब प्रदर्शन हो रहा है। प्रशासन ने भी हजारों की संख्या में हाथियारों के लाइसेंस तो जारी कर दिए, लेकिन पालन कराने की कोई योजना इनके पास नहीं है। लाइसेंसी हथियार लेकर कहां जाना है, कहां नहीं जाना है। किस अवस्था में लाइसेंसी हथियारों को दुरुपयोग माना जाएगा। इसे लेकर असलाह धारकों को कोई जानकारी नहीं है। प्रशासन की तरफ से भी कोई नियमावली लाइसेंस धारकों को नहीं दी गई। कंधे पर हथियार टांगकर लोग सरकारी दफ्तरों तक जाने से गुरेज नहीं कर रहे। बात अवैध हथियार की करें तो इस मामले में भी यहां पर लोग पीछे नहीं है। शहर से देहात तक अवैध हथियारों का खूब इस्तेमाल हो रहा है। दो माह के अंदर क्षेत्र में फायरिग की 10 से अधिक घटना हो चुकी है। अधिकांश घटनाओं में अवैध हथियारों का इस्तेमाल हुआ है। अवैध हथियार कहां से आ रहे है। पुलिस भी इसकी तह तक जाने से बचती है। पुलिस की इसी लापरवाही से इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं।

--------------

सोशल मीडिया पर भी खूब उल्लंघन

रुड़की: सोशल मीडिया पर भी लाइसेंसी तथा अवैध हथियारों का खूब प्रदर्शन हो रहा है। कोई कंधे पर रायफल टांग कर फोटो पोस्ट कर रहा तो कोई पिस्टल लहराते हुए। यही नहीं तमंचे के साथ फोटो पोस्ट करने वालों की भी कमी नहीं है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस इसी साल टिकटॉक पर तमंचे के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले दो युवकों को जेल का रास्ता दिखा चुकी है।

शस्त्र अधिनियम उल्लंघन के मामले

केस एक: पांच अगस्त में भगवानपुर कस्बे में चुड़ियाला तिराहे पर दो गुटों में मारपीट के बाद तमंचे से फायरिग हुई थी।

-सात अगस्त में भगवानपुर के रुहालकी गांव में शुभम राणा पर तमंचे से फायरिग हुई थी।

- नौ सितंबर को भगवानपुर के रुहालकी गांव में जोनी पर तमंचे से फायरिग हुई थी।

- 28 सितंबर को कोतवाली में कंधे पर लाइसेंसी रायफल लेकर चक्कर काट रहे एक ग्रामीण को पुलिस ने जमकर फटकार लगाते हुए असलाह जब्त करने की चेतावनी दी थी।

-28 सितंबर को कोतवाली में कंधे पर लाइसेंसी रायफल लेकर चक्कर काट रहे एक ग्रामीण को पुलिस ने जमकर फटकार लगाते हुए असलाह जब्त करने की चेतावनी दी थी।

-13 अक्टूबर को नारसन में रंजिश के चलते हुए विवाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिग हुई थी, जिससे दहशत मच गई थी।

-22 अक्टूबर को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव में खेत पर गए किसान पर रंजिश के चलते तमंचे से फायरिग।

---------------- शस्त्र अधिनियम उल्लंघन करना गंभीर अपराध है। ऐसा करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करती है। ऐसा करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

स्वप्न किशोर सिंह, एसपी देहात रुड़की

chat bot
आपका साथी