हल्की बारिश में ही कांगड़ी गांव का मुख्य मार्ग हुआ जलमग्न

हल्की सी बारिश में ही कांगड़ी गांव का मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 05:50 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 05:50 PM (IST)
हल्की बारिश में ही कांगड़ी गांव का मुख्य मार्ग हुआ जलमग्न
हल्की बारिश में ही कांगड़ी गांव का मुख्य मार्ग हुआ जलमग्न

संवाद सूत्र, लालढांग: हल्की सी बारिश में ही कांगड़ी गांव का मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है। ग्रामीणों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत पैदल चलने वाले ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी जनप्रतिनिधियों ने पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांगड़ी गांव को स्वामी श्रद्धानंद जी की पुण्य भूमि भी कहा जाता है। स्वामी श्रद्धानंद ने ही यहां कई वर्षों पहले गुरुकुल विवि छात्रावास की स्थापना की थी, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी कई बार आए थे। पर, यह क्षेत्र में अब तक मूलभूत समस्याओं से घिरा हुआ है। जहां एक ओर बरसात के दौरान कांगड़ी गांव डूबने के कगार पर आ जाता है, वहीं हल्की सी बारिश में ही कांगड़ी गांव का मुख्य मार्ग जलमग्न हो जाता है। बुधवार देर रात तेज हवाओं के साथ कुछ देर की बारिश से ही मुख्य मार्ग में पानी ही पानी भर गया। जिससे आमजनों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक तो किसी ना किसी प्रकार आवागमन कर रहे हैं, लेकिन पैदल चलने वालों खास कर महिलाओं को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में कई महिलाएं एवं ग्रामीण रोजमर्रा के सामान लाने के लिए हरिद्वार का रुख करते हैं, ऐसे लोग इस बारिश से खासे परेशान हैं। ग्रामीण लक्ष्मण कश्यप, रामअवतार पाल, तरुण पाल, कांति कुमार, विपुल कुमार ने बताया कि इस गांव को एतिहासिक गांव बनाना चाहिए, लेकिन अधिकारियों की उपेक्षा के चलते अभी तक गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। निवर्तमान ग्राम प्रधान से भी कई बार पानी की निकासी के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन जनता की आवाज सुनने को कोई भी तैयार नहीं रहता है।

chat bot
आपका साथी