मार्ग पर भरा पानी, निगम बनवा रहा नाली

कृष्णानगर में जलभराव से निजात नहीं मिल पा रही है। हालांकि नगर निगम अब पानी निकासी के लिए सड़क के दोनों और नाली खुदवा रहा है। ताकि सड़क पर जमा पानी को साफ किया जा सके। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बचों को आ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:43 PM (IST)
मार्ग पर भरा पानी, निगम बनवा रहा नाली
मार्ग पर भरा पानी, निगम बनवा रहा नाली

संवाद सहयोगी, रुड़की: कृष्णानगर में जलभराव से निजात नहीं मिल पा रही है। हालांकि नगर निगम अब पानी निकासी के लिए सड़क के दोनों और नाली खुदवा रहा है। ताकि सड़क पर जमा पानी को साफ किया जा सके। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को आ रही है। उन्हें इस गंदे पानी से होकर स्कूल आना जाना पड़ रहा है। जिससे उनकी यूनिफार्म भी प्रतिदिन खराब हो रही है।

कृष्णा नगर में जल निकासी न होने से बिन बरसात भी यहां की कई गलियों में पानी भरा हुआ है। जलभराव से परेशान लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। घरों के बाहर मकान बिकाऊ हैं, तक के पंपलेट चिपका दिए गए हैं। कृष्णानगर की गली नंबर-20 व 25 का सबसे ज्यादा बुराहाल है। यहां पर एक-एक फीट से भी ज्यादा पानी भरा हुआ है। गली नंबर 20 में स्काई वार्ड पब्लिक स्कूल के बाहर तो तालाब बना हुआ है। स्कूल आने जाने वाले बच्चों को इसी पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। बच्चों ने बताया कि उनकी यूनिफार्म प्रतिदिन पानी के कारण खराब हो जाती है। जूतों में पानी भर जाता है। अभिभावकों का कहना है कि गंदे पानी से निकलने के चलते बच्चे बीमार भी हो सकते हैं। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि समस्या का समाधान किया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर नाली बनाकर पानी को एक जगह एकत्रित किया जा रहा है। टैंकर की मदद से इस पानी साफ कराया जा रहा है। जल्द ही मार्ग से पूरा पानी साफ करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी