सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं वसीम रिजवी : कासमी

सोमवार की देर शाम मंगलौर पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संबंध में निंदनीय टिप्पणी से करोड़ों व्यक्तियों की भावना आहत हुई है। कहा कि वसीम रिजवी सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:43 PM (IST)
सस्ती लोकप्रियता हासिल करना  चाहते हैं वसीम रिजवी : कासमी
सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं वसीम रिजवी : कासमी

संवाद सहयोगी, मंगलौर : सोमवार की देर शाम मंगलौर पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संबंध में निंदनीय टिप्पणी से करोड़ों व्यक्तियों की भावना आहत हुई है। कहा कि वसीम रिजवी सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं।

भाजपा नेता जमीर हसन अंसारी के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं। मुफ्त अन्न योजना को मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि पहले गिने-चुने मुस्लिम ही भाजपा से जुड़ते थे, लेकिन अब मुस्लिम समाज का भरोसा भारतीय जनता पार्टी की ओर बढ़ता जा रहा है। कहा कि आगामी चुनाव से पहले मुस्लिम समाज के व्यक्तियों को अधिक से अधिक संख्या में सरकार की योजनाओं को बताकर पार्टी से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी की टिप्पणी गलत है और उसको क्षमा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने समाज के अंदर एक अजीब सा माहौल पदा करने की कोशिश की है, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भाजपा नेता जमीर हसन अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा गरीबों की चिता की है। कोरोना काल में जब सारी आर्थिक गतिविधियां रुक गई थीं, पीएम मोदी ने देश के 80 करोड़ व्यक्तियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मुफ्त राशन उपलब्ध कराया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन, जिला महामंत्री आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष अंकित कपूर, सोनू धीमान, संजय वर्मा, डा. प्रदीप, सतीश शर्मा, अनीस अहमद, सरफराज, पुनीत भटनागर, इरशाद अंसारी, नसीम कुरैशी, तनवीर अंसारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी