तीन घर खंगाल कर भाग रहे दो चोर ग्रामीणों ने पकड़े

केल्हलनपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन घर खंगाल लिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:01 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:01 PM (IST)
तीन घर खंगाल कर भाग रहे दो चोर ग्रामीणों ने पकड़े
तीन घर खंगाल कर भाग रहे दो चोर ग्रामीणों ने पकड़े

जागरण संवाददाता, रुड़की: केल्हलनपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन घर खंगाल लिए। चोरी करके भाग रहे दो आरोपितों को घेराबंदी कर ग्रामीणों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के केल्हनपुर गांव में आइआइटी के सरस्वती कुंज निवासी भगवंत सिंह ने नया मकान बनाया है। इस मकान में उन्होंने अपना सारा सामान शिफ्ट किया था। शनिवार की सुबह सभी लोग यहां पर शिफ्ट होने थे, लेकिन शुक्रवार की रात को ही चोरों ने मकान से 15 हजार की रकम, 35 हजार के जेवरात और करीब 65 हजार के पीतल के बर्तन, कपड़े और अन्य सामान समेट लिया। इसके बगल में स्थित एक अन्य मकान को भी चोरों ने खंगाल लिया। इसके बाद चोरों ने होटल कर्मचारी सुनील के घर से नकदी, जेवरात समेत करीब 80 हजार का माल समेट लिया। माल समेटकर आरोपित भागने लगे। इसी बीच आहट होने पर सुनील कुमार की नींद खुल गई। सुनील कुमार ने पीछा कर ग्रामीणों की मदद से दोनों चोरों को धर दबोचा। आरोपितों की धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पता चला है कि दोनों आरोपित इस्लामनगर रुड़की के निवासी है। पुलिस इनसे अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

chat bot
आपका साथी