ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम को दो घंटे तक बनाए रखा बंधक

संवाद सूत्र भगवानपुर सरठेड़ी शाहजहांपुर गांव में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई ऊर्जा निगम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:54 PM (IST)
ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम  को दो घंटे तक बनाए रखा बंधक
ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम को दो घंटे तक बनाए रखा बंधक

संवाद सूत्र, भगवानपुर : सरठेड़ी शाहजहांपुर गांव में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम को ग्रामीणों ने दो घंटे तक एक कमरे में बंधक बनाए रखा। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों का आरोप था कि घर में केवल महिलाएं थी, बावजूद इसके टीम के लोग दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। विधायक ममता राकेश और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से मामला शांत कराया।

भगवानपुर क्षेत्र के कई गांव में बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के प्रेमराजपुर, शेरपुर गांव में छापेमारी की। इसके बाद टीम यहां से सरठेड़ी शाहजहांपुर गांव में पहुंची। दोपहर करीब एक बजे विजिलेंस टीम को पता चला कि एक ग्रामीण के घर में चोरी की बिजली का उपयोग हो रहा है। बिजली चोरी पकड़ने के लिए टीम के कर्मचारी दीवार फांदकर मकान के अंदर दाखिल हो गए। जिस समय टीम के लोग मकान के अंदर दाखिल हुए। उस दौरान घर के सभी लोग जुमे की नमाज अता करने के लिए मस्जिद में गए थे। घर में उस समय महिलाएं ही मौजूद थी। घर में दाखिल हुए टीम के सदस्यों को देख महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मकान में बिना बताए दाखिल होने पर ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। इस दौरान जमकर हाथापाई भी हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक कमरे में बंधक बना लिया। टीम को बंधक बनाने की सूचना पर भगवानपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसी बीच सूचना मिलने पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना था कि जुमे के दिन ग्रामीण नमाज अता करने मस्जिद जाते हैं। इसलिए इस दिन विजिलेंस की टीम कोई कार्रवाई न करे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही मामला शांत हो सका।

chat bot
आपका साथी