विहिप संगठन मंत्री ने रविद्र पुरी से लिया आशीर्वाद

जागरण संवाददाता हरिद्वार विश्व हिदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने गुरुवार को म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:45 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:45 PM (IST)
विहिप संगठन मंत्री ने रविद्र पुरी से लिया आशीर्वाद
विहिप संगठन मंत्री ने रविद्र पुरी से लिया आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: विश्व हिदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने गुरुवार को मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविद्र पुरी महाराज का आशीर्वाद लिया। विहिप मंत्री ने कोराना आपदा काल में श्रीमहंत रविद्र पुरी के सेवा कार्यों की प्रशंसा भी की।

गुरुवार को प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के संचालक महंत रूपेंद्र प्रकाश और विश्व हिदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्रीमहंत रविद्र पुरी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। मनोज वर्मा ने श्रीमहंत रविद्रपुरी के सेवा प्रकल्पों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि संतजनों का ह्रदय करुणामय होता है। किसी के दुख दर्द को वह देख नहीं पाते हैं। एक मां के रूप में संतगण हमारे समाज का पालन करते है। देश व समाज को दिशा देने का काम करते हैं। कहा कि श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने लॉकडाउन के दौरान जिस प्रकार शासन-प्रशासन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों व जरूरतमंदों को कच्चा राशन व आर्थिक सहयोग किया, वह बहुत ही सराहनीय है। इस दौरान विहिप मंत्री और संतों के बीच आगामी कुंभ मेले को लेकर भी चर्चा हुई।

chat bot
आपका साथी