गोवर्धन महाराज की 31 फुट लंबी प्रतिमा रहेगी आकर्षण का केंद्र

जागरण संवाददाता, रुड़की: चावमंडी स्थित गोशाला में दो दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 04:43 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 04:43 PM (IST)
गोवर्धन महाराज की 31 फुट लंबी प्रतिमा रहेगी आकर्षण का केंद्र
गोवर्धन महाराज की 31 फुट लंबी प्रतिमा रहेगी आकर्षण का केंद्र

जागरण संवाददाता, रुड़की: चावमंडी स्थित गोशाला में दो दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव में 31 फुट लंबी गोवर्धन महाराज की प्रतिमा शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहेगी।

बुधवार को गोशाला सभा चावमंडी की ओर से गोशाला परिसर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभा के महामंत्री विरेंद्र कुमार गर्ग एडवोकेट ने बताया कि गोपाष्टमी महोत्सव का आगाज गुरुवार को होगा। महोत्सव के पहले दिन स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता (गाय एवं बछड़े के चित्र पर) का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्राथमिक, जूनियर एवं सीनियर तीन वर्गो में होगी। इसमें 20 स्कूलों के लगभग 350 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। इसका उद्देश्य बच्चों में गोमाता के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ाना और गो के महत्व को बताना है। इसके अलावा गोशाला के दान दाताओं को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन 16 नवंबर को सुबह के वक्त हवन एवं गो पूजन किया जाएगा। शाम को गोवर्धन महाराज की विशेष आरती एवं परिक्रमा होगी। गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। बताया कि गत दस दिनों से दस लोगों की टीम गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बना रही है। जिसके दर्शनों का लाभ शहरवासी 20 नवंबर तक उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि गोशाला परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। प्रतिमा बनाने के लिए उड़ीसा से कारीगर बुलवाए गए हैं। मंदिर की ऊंचाई धरातल से 81 फुट ऊंची है। इसके अलावा गोशाला सभा में महिला मंडल का गठन किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष एचएम कपूर, सहमंत्री प्रवीण संधू, कोषाध्यक्ष प्रवीण सब्बरवाल, इंद्र बधान, सुरेशानंद, सतेंद्र गोयल, प्रवीण ¨सह, मनोज गोयल, प्रदीप, अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी