संयुक्त मोर्चा ने किया सरकारी पर्यटन दिवस का बहिष्कार

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग के साथ अन्य सभी पर्यटन और परिवहन से जुड़ी इकाइयों ने पर्यटन कार्यालय के बाहर काला पर्यटन दिवस मनाया। चारधाम यात्रा विरोधी एसओपी और कुप्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:35 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:35 PM (IST)
संयुक्त मोर्चा ने किया सरकारी पर्यटन दिवस का बहिष्कार
संयुक्त मोर्चा ने किया सरकारी पर्यटन दिवस का बहिष्कार

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग के साथ अन्य सभी पर्यटन और परिवहन से जुड़ी इकाइयों ने पर्यटन कार्यालय के बाहर काला पर्यटन दिवस मनाया। चारधाम यात्रा विरोधी एसओपी और कुप्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा को आए तीर्थ यात्रियों का उत्पीड़न हो रहा है। चारधाम की छवि भी धूमिल हो रही है। टूरिज्म स्टेकहोल्डर किसी भी तरह से काम नहीं कर पा रहे हैं। आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न झेल रहे हैं। देवस्थानम बोर्ड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के विरोध में भी आवाज उठाई। हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था श्री गंगा सभा समेत दूसरी संस्थाओं ने भी सरकारी पर्यटन दिवस का बहिष्कार कर पर्यटन और परिवहन से जुड़ी संस्थाओं का हौसला बढ़ाया। श्री गंगा सभा से महामंत्री तन्मय वशिष्ठ और धर्मशाला समिति से महेश गौड़ आदि ने आंदोलन कर रहे पर्यटन और परिवहन से जुड़े व्यक्तियों के साथ खड़े होकर सरकारी पर्यटन कार्यक्रम का बहिष्कार भी किया। सभी ने सामूहिक रूप से चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चलाए जाने की मांग की। किसी भी तरह की नंबर की बाध्यता को तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाए। देवस्थानम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था तुरंत समाप्त की जाए। केवल देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले यात्रियों को बगैर किसी रुकावट आने दिया जाए। चेकिग के नाम पर तीर्थयात्रियों का उत्पीड़न न हो, प्रशासन यह सुनिश्चित करे। प्रदर्शनकारियों में संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग, टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन, हरिद्वार होटल एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन उत्तराखंड, हरिद्वार ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन, पंचपुरी टेंपो ट्रैवल एसो., टैक्सी यूनियन, टाटा सूमो यूनियन और अनेक संस्थाओं के सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें अभिषेक अहलूवालिया, गिरीश भाटिया, विजय शुक्ला, संजय शर्मा, दीपक भल्ला, मिटू पंजवानी, अर्जुन सैनी, सुनील जायसवाल, चंद्रकांत शर्मा, विकास कुमार, पुष्प्रीत सिंह, हरीश भाटिया, इकबाल सिंह, मुकेश कुमार, सौरभ वर्मा, अश्विनी चौहान, विकास कुमार, सोम प्रधान, महेश भट्ट, मंटू चौधरी, अभिषेक शर्मा, चेतन सुथार, पाल सिंह राणा, शमीम आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी