कलियर में शौच के लिए जंगल गई महिला से दो युवकों ने किया दुष्‍कर्म

रुड़की के कलियर में एक महिला से दो युवकों के दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि जब वह शौच के लिए जंगल गई थी तभी आरोपितों ने दुष्‍कर्म किया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 12:19 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 12:19 PM (IST)
कलियर में शौच के लिए जंगल गई महिला से दो युवकों ने किया दुष्‍कर्म
कलियर में शौच के लिए जंगल गई महिला से दो युवकों नेदुष्‍कर्म किया ।

संवाद सूत्र, कलियर। जंगल में शौच के लिए गई महिला से गांव के ही दो युवकों ने गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला को बेसुध हालत में छोड़कर आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ 10 सितंबर की रात हुई। जब वह शौच के लिए निकली तो गांव के ही दो युवक वहां पर पहले से बैठे हुए थे। आरोपितों ने मौका पाकर महिला को दबोच लिया। महिला ने जब विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपितों ने खेत से गन्ने तोड़कर उस पर हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपित वहां से फरार हो गये।

महिला जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके स्वजन मौके पर पहुंचे। महिला ने स्वजन को पूरे मामले से अवगत कराया। घटना के बाद स्वजन जब आरोपितों के घर पहुंचे तो वह घर से गायब मिले। इस मामले में दो दिन से दोनों पक्षों के बीच सुलह के प्रयास चल रहा था, लेकिन बात नहीं बनने पर स्वजन ने इस बावत कलियर थाना पुलिस को तहरीर दी। कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मोंटू और अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे हैं।

ई-रिक्शा लूट मामले में पुलिस ने खंगाले कैमरे

ई-रिक्शा चालक को बंधक बनाकर लूट करने के मामले में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने पीडि़त के भी बयान दर्ज किए हैं। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सैनिक कालोनी निवासी सतपाल ई-रिक्शा चालक हैं। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वह एक सवारी छोडऩे पीरबाबा कालोनी गया था। लौटते समय पीरबाबा कालोनी के पास बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। बदमाशों ने उसके कपड़े उतारकर उसे बांध दिया और ई-रिक्शा लेकर फरार हो गये थे।

शनिवार सुबह मार्निंग वाक पर गए व्यक्तियों ने उसे देख कर पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त से घटना की जानकारी ली, लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे सका। आरोपितों को चिह्नित करने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। अभी तक पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें:- रुड़की की युवती से दुष्कर्म करने पर उत्तरप्रदेश पुलिस के कांस्टेबल पर मुकदमा, जानिए पूरा मामला

chat bot
आपका साथी