50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा सकेंगे दोपहिया वाहन

अब रुड़की शहर में सेना चौराहे से रामपुर चुंगी तक हाईवे पर दोपहिया वाहन चालक 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ा सकेंगे। पुलिस उप महानिदेशक ने नगर निकायों के लिए गति सीमा का निर्धारण किया है। साथ ही अन्य वाहनों के लिए भी गति का निर्धारण किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 04:33 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 04:33 PM (IST)
50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा सकेंगे दोपहिया वाहन
50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा सकेंगे दोपहिया वाहन

जागरण संवाददाता, रुड़की: अब रुड़की शहर में सेना चौराहे से रामपुर चुंगी तक हाईवे पर दोपहिया वाहन चालक 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ा सकेंगे। पुलिस उप महानिदेशक ने नगर निकायों के लिए गति सीमा का निर्धारण किया है। साथ ही, अन्य वाहनों के लिए भी गति का निर्धारण किया गया है।

हरिद्वार जिले में सड़क हादसों का आंकड़ा बेहद डरावना है। साल के शुरुआती पांच माह की बात करें तो जिले में 149 सड़क हादसे हुए थे। इसमें 95 लोगों की जान चली गई। हादसे में 122 घायल हो गए। यह हालत तब है, जब कोरोना के कारण शहर में लाकडाउन भी लगा। जून से अक्टूबर तक की स्थिति और भी खतरनाक है। शुरुआती पांच माह की बात की जाए तो 92 सड़क हादसे ओवर स्पीड और खतरनाक तरीके से संचालन की वजह से हुए हैं। इसमें 62 की मौत और 72 घायल हुए हैं। सड़क हादसों पर लगाम लगाने और वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने को लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और नगर निकायों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों की संस्तुति के बाद डीआइजी डा. योगेन्द्र सिंह रावत ने सभी निकायों में वाहनों की गति निर्धारित करने संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं।

---------

नगर निगम रुड़की

मार्ग-बड़े वाहन-छोटे वाहन-दोपहिया-विक्रम

सेना चौराहे से रामपुर चुंगी-30-40-50-20

गोदावरी होटल से शेरपुर तक-30-40-50-25

डंढेरा से नगला इमरती-30-40-50-25

कांवड़ पटरी-प्रतिबंधित-35-40-20

-------------

नगर पालिका मंगलौर

एनएच पर नजरपुरा से पीरपुरा-40-60-50-30

टोल प्जाला से मक्खनपुर-40-60-50-30

खानपुर से इमलीरोड तक-30-40-50-30 नगर पंचायत झबरेड़ा

जल संस्थान से रेलवे पुल-30-35-40-20

जवान चौक से स्वास्थ्य केंद्र तक-30-35-40-20

(नोट :गति किलोमीटर प्रति घंटा में)

------------

हरिद्वार को छोड़कर सभी जगह दोपहिया वाहनों की गति 50

रुड़की: हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में शांतिकुंज से सर्वानंद घाट, हरिलोक तिराहा से ख्वाति ढाबा, वीआइपी घाट से रोडी बेलवाला तक दोपहिया वाहनों की गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। अन्य स्थानों पर 50 और 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड निर्धारित की गई है।

chat bot
आपका साथी