हरियाणा के देवर-भाभी के थे जंगल से मिले शव, प्रेम-प्रसंग के चलते हरिद्वार आकर की खुदकुशी

उत्तरी हरिद्वार से सटे टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल से रविवार की रात पेड़ पर दो शव लटके मिले थे। दोनों ने ही फांसी लगाई हुई थी। महिला की पहचान रात में ही सरिता निवासी रेवाड़ी हरियाणा के रूप में हो गई थी।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:36 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:07 PM (IST)
हरियाणा के देवर-भाभी के थे जंगल से मिले शव, प्रेम-प्रसंग के चलते हरिद्वार आकर की खुदकुशी
हरियाणा के देवर-भाभी के थे जंगल से मिले शव।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार से सटे राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल में खुदकुशी करने वाली महिला व युवक की पहचान रेवाड़ी हरियाणा निवासी देवर-भाभी के रूप में हुई है। महिला विधवा थी और देवर भी शादीशुदा था। प्रेम संबंध के चलते दोनों परिवारों में विवाद बना हुआ था। इसी कारण 10 दिन पहले उन्होंने हरिद्वार आकर खुदकुशी कर ली। 

पुलिस के मुताबिक रविवार रात उत्तरी हरिद्वार में खेमानंद मार्ग भीमगोडा के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। दुर्गंध आने पर उन्होंने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। टाइगर रिजर्व पार्क कर्मचारियों ने जंगल में 200 मीटर अंदर जाकर देखा कि एक पेड़ पर युवक और युवती लटके हुए हैं। महिला की पहचान सरिता निवासी रेवाड़ी हरियाणा के रूप में हो गई थी। पुलिस ने रविवार देर रात सरिता के परिवार से संपर्क किया तो देवर और विधवा भाभी की प्रेम संबंधों की कहानी निकल कर सामने आई। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव सरिता और उसके चचेरे देवर दिनेश निवासीगण वाल्मीकि बस्ती, सेक्टर छह रेवाड़ी हरियाणा के थे। सरिता के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। जबकि दिनेश दो बच्चों का पिता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। कुछ दिन पहले ही दोनों घर से फरार हुए थे। दोनों के परिवारों में उनके रिश्ते को लेकर भारी विरोध बना हुआ था। माना जा रहा है कि इसीलिए दोनों ने हरिद्वार आकर जान दी है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों 10 दिन पहले घर से निकले थे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं।

शादी को लेकर लगी थी पंचायत

हरियाणा से आए रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि दिनेश और सरिता शादी करना चाहते थे। उनके परिवार इसके लिए राजी नहीं थे। इस बात को लेकर पंचायत भी लगी। जिसमें दोनों ने एक-दूसरे शादी करने की इच्छा जताई थी। मगर पंचायत में भी शादी को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका था। 

यह भी पढ़ें- देहरादून में रंजिश के चलते दुकानदार पर खुखरी से किया हमला

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी