शाम होते ही जाम हो गया रुड़की शहर

विजयादशमी की पूर्व संध्या पर रुड़की शहर की सड़कें जाम हो गई। शहर के तीनों पुल पर जाम लग गया। इसकी वजह से पुल से गुजरने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जायरीनों से भरे तांगे एवं अन्य वाहन भी घंटों तक जाम में फंसे रहे। इसको लेकर नोकझोंक होती रही। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 08:40 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 08:40 PM (IST)
शाम होते ही जाम हो गया रुड़की शहर
शाम होते ही जाम हो गया रुड़की शहर

जागरण संवाददाता, रुड़की : विजयादशमी की पूर्व संध्या पर रुड़की शहर की सड़कें जाम हो गई। शहर के तीनों पुल पर जाम लग गया। इसकी वजह से पुल से गुजरने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जायरीनों से भरे तांगे एवं अन्य वाहन भी घंटों तक जाम में फंसे रहे। इसको लेकर नोकझोंक होती रही। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ।

विजयादशमी शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसके लिए तो पुलिस महकमे ने ट्रैफिक प्लान को तैयार कर दिया, लेकिन गुरुवार को पूरे शहर में जाम लग गया। जाम से निपटने को लेकर किसी तरह का प्लान तैयार नहीं किया। शाम होते ही सिविल लाइंस को नेहरू स्टेडियम होते हुए शहर के दूसरे हिस्सों को जोड़ने वाले पुल पर जाम लग गया। इससे बचने के लिए वाहन चालक नगर निगम पुल पर पहुंचे तो यह पुल पहले से ही जाम हो गया था। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटों तक जाम में नागरिक फंसे रहे, लेकिन कहीं पर भी पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिए। जाम में फंसे लोग पुलिस कंट्रोल रूम से मदद की गुहार लगाते नजर आए। करीब दो घंटे बाद ही रुड़की शहर का यातायात सामान्य हो सका।

रोडवेज बस अड्डे पर भी रही भीड़

रुड़की: अगले तीन दिन छुट्टी है। ऐसे में बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अन्य अपने घरों के लिए निकले। इसके चलते शाम को बस अड्डे पर जबरदस्त भीड़ रही। यात्रियों को दिल्ली जाने वाली बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। इसी तरह से रुड़की से सहारनपुर, चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

chat bot
आपका साथी