करौंदी में टोल बंद, ग्रामीणों में आक्रोश

भगवानपुर के करौंदी के टोल प्लाजा पर हंगामे के बाद टोल की वसूली बंद है। वहीं ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि अभी तक स्थानीय नागरिकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:43 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:43 PM (IST)
करौंदी में टोल बंद,  ग्रामीणों में आक्रोश
करौंदी में टोल बंद, ग्रामीणों में आक्रोश

संवाद सूत्र, भगवानपुर: भगवानपुर के करौंदी के टोल प्लाजा पर हंगामे के बाद टोल की वसूली बंद है। वहीं ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि अभी तक स्थानीय नागरिकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

शुक्रवार को टोल प्लाजा पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश और उनके समर्थकों ने हंगामा करते हुए टोल वसूली को बंद करा दिया था। भाजपा कार्यकत्र्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी हंगामा किया। इसके बाद टोल की वसूली बंद हो गई थी। वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने भी इस संबंध में बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। शनिवार को भी टोल की वसूली बंद रही। इस संबंध में टोल प्लाजा के प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि इस संबंध में एक बैठक होनी है। बैठक के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। दूसरी ओर उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि यदि स्थानीय किसानों को परेशान किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों को टोल से छूट मिलनी चाहिए। इस संबंध में प्रशासन से भी वार्ता की जाएगी।

chat bot
आपका साथी