बर्थडे पार्टी में गए बैंक अधिकारी, घर में घुसे चोर; 16 तोला सोने के गहने और दो लाख ले उड़े

चोरों ने एक बैंक अधिकारी के घर पर धावा बोल दिया। चोरों ने यहां लाखों की चोरी को अंजाम दिया। घटना के समय बैंक अधिकारी परिवार सहित अपने एक रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी में गए हुए थे।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:46 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:46 PM (IST)
बर्थडे पार्टी में गए बैंक अधिकारी, घर में घुसे चोर; 16 तोला सोने के गहने और दो लाख ले उड़े
बर्थडे पार्टी में गए बैंक अधिकारी, घर में घुसे चोर; 16 तोले सोने के गहने और दो लाख ले उड़े।

संवाद सहयोगी, रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में चोरों ने एक बैंक अधिकारी के घर पर धावा बोल दिया। चोरों ने यहां लाखों की चोरी को अंजाम दिया। घटना के समय बैंक अधिकारी परिवार सहित अपने एक रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी में गए हुए थे। बर्थडे पार्टी से जब वह वापस लौटे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरों के कुंडे हुए थे। चोरों ने घर से आठ लाख के गहने और दो लाख की नकदी चोरी की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मौर्य पैलेस के समीप स्थित हिमालयन पुरम निवासी नीटू सिंह भारतीय स्टेट बैंक सिविल लाइंस रुड़की में बैंक अधिकारी हैं। बैंक अधिकारी नीटू सिंह बुधवार शाम को अपने परिवार सहित अपनी रुड़की स्थित ससुराल में बर्थडे पार्टी में गए हुए थे। बर्थडे पार्टी से वह रात साढ़े नौ बजे जब अपने घर लौटे तो घर के गेट का ताला टूटा हुआ था। यह देखते ही वह घबरा गए।

घर के भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बेड आदि में रखा सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 16 तोला सोने के गहने और दो लाख नगदी सहित अन्य कीमती सामान गायब था। उन्होंने तुरंत ही कोतवाली मंगलवार को चोरी की सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की गुरुवार दिन भर भी पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही।

पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया हुआ है। माना जा रहा है कि जिस समय बैंक अधिकारी बर्थडे पार्टी में जाने के लिए निकले उसी समय चोर घर में घुस आए। चोरों ने पूरी तसल्ली के साथ घटना को अंजाम दिया। बैंक अधिकारी ने दो व्यक्तियों पर संदेह प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें- Haridwar Crime News: हरिद्वार में व्यापारी के सिर में गोली मारकर नकदी से भरा बैग लूटा, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

chat bot
आपका साथी